छत्तीसगढ़ को मिली बड़ी सौगात! दिल्ली के लिए दो नई उड़ानें आज से शुरू
एनसीआर का वायु गुणवत्ता सूचकांक
NCR के बाकी इलाकों में भी यही हाल है। नोएडा का AQI 353 (बहुत खराब), गाजियाबाद का AQI 310 (बहुत खराब), गुरुग्राम का AQI 247 (खराब) और फरीदाबाद का AQI 198 (मध्यम) दर्ज किया गया है।
Aaj Ka Rashifal 26 October 2025: 4 राशियों की बन रही है किस्मत, रविवार को मिलेगा आर्थिक लाभ का सुनहरा अवसर; पढ़ें दैनिक राशिफल
आर्टिफिशियल रेन की तैयारी
दिल्ली में मौसम अनुकूल रहा तो 27 या 28 अक्टूबर में कभी भी आर्टिफिशियल रेन हो सकती है। इस बीच, दिल्ली में महापर्व छठ की तैयारियां पूरे जोर-शोर से चल रही हैं। यमुना किनारे वासुदेव घाट को इस बार भव्य तरीके से सजाया जा रहा है। हर जिले में मॉडर्न घाट बनाया गया है। यमुना किनारे बड़े-बड़े टेंट लगे हैं। बड़ी स्क्रीन है, जहां पर छठ को लेकर सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।
घाट को JCB मशीनों से समतल करके, साफ-सफाई और खूबसूरती पर खास ध्यान दिया गया है। घाट को खूबसूरत लाइटों से जगमग कर दिया गया है। यहां लाखों श्रद्धालुओं के लिए व्यवस्था की गई है। बड़े-बड़े चेंजिंग रूम बनाए गए हैं।
Satara Lady Doctor Suicide Case: खुदकुशी करने वाली डॉक्टर के परिवार का आरोप, फर्जी रिपोर्ट बनाने के लिए दबाव डालता था आरोपी SI
दिल्ली के मौसम में बदलाव
वहीं, दिल्ली-NCR में मौसम का मिजाज धीरे-धीरे बदल रहा है, जिससे सुबह और रात के समय ठंडक का अहसास बढ़ गया है। हालांकि, दिन में अभी भी हल्की गर्मी महसूस हो रही है। 26 अक्टूबर को न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।