Rajasthan News: बिना कलेक्टर की मंजूरी नहीं बनेगा कोई सरकारी भवन, सरकार ने लागू किया नया नियम
बैंक में पैसे निकालने आया था किसान
मिली जानकारी के अनुसार, किसान अपने पैसे निकालने के लिए बैंक पहुंचा था। पैसे निकालने के बाद वह कुछ देर के लिए व्यस्त हो गया। उसी दौरान बैंक में मौजूद एक युवक उसकी गतिविधियों पर नज़र रख रहा था। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि वह युवक बैंक में काफी देर तक इधर-उधर घूमता रहा और मौका तलाशता रहा। जैसे ही किसान ने थोड़ी लापरवाही दिखाई, आरोपी ने झटपट उसके 50 हजार रुपये हाथ में लिए और बैंक से फरार हो गया।
दिल्ली का AQI ‘बहुत खराब’, गुलाबी ठंड पर भारी पड़ा प्रदूषण — कल हो सकती है कृत्रिम बारिश
सीसीटीवी में कैद हुई घटना
घटना के तुरंत बाद जब किसान ने अपने पैसे गायब देखे तो उसने बैंक कर्मियों और पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज हासिल की, जिसमें आरोपी की हरकतें साफ दिखाई दे रही हैं। फिलहाल धारूर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और फुटेज के आधार पर उसकी पहचान करने की कोशिश की जा रही है।
छत्तीसगढ़ को मिली बड़ी सौगात! दिल्ली के लिए दो नई उड़ानें आज से शुरू
पुलिस कर रही मामले की जांच
इस घटना के बाद स्थानीय नागरिकों और बैंक ग्राहकों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ गई है। लोग मांग कर रहे हैं कि बैंक में सुरक्षा गार्ड और सीसीटीवी निगरानी को और मजबूत किया जाए ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। पुलिस का कहना है कि आरोपी की पहचान की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।