दाऊद इब्राहिम का करीबी दानिश चिकना गोवा से गिरफ्तार किया गया है। दानिश चिकना का असली नाम दानिश मर्चेंट है लेकिन वह अपने उपनाम से ही चर्चित है। आरोप है कि दानिश भारत में ड्रग्स सिंडिकेट चलाता है। गोवा में होने वाली यह गिरफ्तारी NCB मुंबई के जरिए हुई।
दाऊद इब्राहिम का करीबी दानिश चिकना गोवा से गिरफ्तार किया गया है। दानिश चिकना का असली नाम दानिश मर्चेंट है लेकिन वह अपने उपनाम से ही चर्चित है। आरोप है कि दानिश भारत में ड्रग्स सिंडिकेट चलाता है। गोवा में होने वाली यह गिरफ्तारी NCB मुंबई के जरिए हुई।
इससे पहले दानिश चिकना को दिसंबर 2024 में गिरफ्तार किया गया था। मुंबई में ड्रग ऑपरेशन के सिलसिले में उसे एनबीसी ने गिरफ्तार किया था। मर्चेंट कथित तौर पर मुंबई के डोंगरी इलाके में दाऊद इब्राहिम के ड्रग ऑपरेशन को मैनेज करता था।
मोस्ट-वांटेड क्रिमिनल दाऊद इब्राहिम के साथी दानिश मर्चेंट उर्फ दानिश चिकना को मुंबई में ड्रग ऑपरेशन के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था। हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब मर्चेंट किसी ड्रग रैकेट से जुड़ा है। 2021 में मर्चेंट को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने गिरफ्तार किया था और उसके पास 200 ग्राम हशीश मिली थी।
जिस राफेल ने पाकिस्तान को दिखाया था भारत का दम, अब उसी में सवार हुईं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
NCB ने उस पर ड्रग से जुड़े दो मामलों में आरोप लगाया था। NCB ने मार्च 2021 में मुंबई में एक ड्रग लैब की जांच की थी। मर्चेंट, जिस पर ऑपरेशन में शामिल होने का आरोप था, राजस्थान भाग गया था। दाऊद इब्राहिम के साथियों चिंकू पठान और आरिफ भुजवाला से पूछताछ के बाद उसका नाम सामने आया था।
🧑💼 Editor: News Ghanti
🏠 Address: 77/1, Nehru Nagar East, Near Shivaji Chowk, Bhilai – 490020
📧 Email: newsghanti2023@gmail.com
📱 Mobile: +91-9425242021
News Ghanti पर प्रकाशित सभी समाचार, लेख और जानकारियाँ केवल सामान्य सूचना एवं जन-जागरूकता के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम जानकारी की सटीकता सुनिश्चित करने का प्रयास करते हैं, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की कोई गारंटी नहीं देते। वेबसाइट पर प्रकाशित विचार लेखकों के व्यक्तिगत हैं। किसी भी जानकारी के उपयोग से होने वाली हानि के लिए News Ghanti उत्तरदायी नहीं होगा।
News Ghanti Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
