रेलवे भर्ती बोर्ड की तरफ से आरआरबी एनटीपीसी यूजी भर्ती (CEN No. 07/2025) के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियों( यूजी) के लिए आवेदन पत्र को भरकर जमा कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 27 नवंबर 2025 है(रात 11.59 तक), इच्छुक उम्मीदवार इस तिथि तक या इससे पहले ही अप्लाई कर दें। वहीं आवेदन में सुधार करने हेतु करेक्शन विंडो 30 नवंबर 2025 को खोली जाएगी। उम्मीदवार अपने आवेदन में 9 दिसंबर 2025 कर करेक्शन कर सकेंगे।
आधिकारिक वेबसाइट पर मौजूद ऑफिशियल नोटिफिकेशन के अनुसार, इस भर्ती अभियान के तहत ट्रैफिक असिस्टेंट, कमर्शियल कम टिकट क्लर्क, अकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट, जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट और ट्रेन्स क्लर्क के 3058 रिक्त पदों को भरा जाएगा।
बोर्ड ने उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन भरते समय आधार का उपयोग करके प्राथमिक विवरण सत्यापित करने की सख्त सलाह दी है, ताकि गैर-आधार सत्यापित आवेदनों की भर्ती प्रक्रिया के प्रत्येक चरण में विशेष विस्तृत जांच के कारण होने वाली असुविधा और अतिरिक्त देरी से बचा जा सके। अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवार क्षेत्रीय आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।
News Ghanti पर प्रकाशित सभी समाचार, लेख और जानकारियाँ केवल सामान्य सूचना एवं जन-जागरूकता के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम जानकारी की सटीकता सुनिश्चित करने का प्रयास करते हैं, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की कोई गारंटी नहीं देते। वेबसाइट पर प्रकाशित विचार लेखकों के व्यक्तिगत हैं। किसी भी जानकारी के उपयोग से होने वाली हानि के लिए News Ghanti उत्तरदायी नहीं होगा।