आरबीआई के मुताबिक, नवंबर में ग्राहकों को दूसरे और चौथे शनिवार, रविवार के साथ-साथ कई राज्य-विशेष त्योहारों पर बैंक बंद मिलने वाले हैं। हालांकि राहत की बात यह है कि इस दौरान नेट बैंकिंग, मोबाइल ऐप, UPI और ATM सेवाएं चालू रहेंगी, यानी डिजिटल लेनदेन पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
Women’s World Cup: भारतीय महिला क्रिकेट टीम का ऐतिहासिक जीत, ऑस्ट्रेलिया को हराकर वर्ल्ड कप फाइनल में मारी एंट्री
बैंक हॉलिडे लिस्ट
- 1 नवंबर (शनिवार): कन्नड़ राज्योत्सव और इगास-बगवाल के मौके पर कर्नाटक और उत्तराखंड में बैंक बंद रहेंगे। यह दिन क्रमशः कर्नाटक के गठन और देवताओं के दीपोत्सव के रूप में मनाया जाता है।
- 5 नवंबर (बुधवार): गुरु नानक जयंती, कार्तिक पूर्णिमा और रास पूर्णिमा के चलते इस दिन देश के कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, दिल्ली समेत करीब 20 राज्यों में इस दिन अवकाश रहेगा।
- 6 और 7 नवंबर: मेघालय में नोंगकरेम डांस फेस्टिवल और वांगला फेस्टिवल के चलते दो दिन बैंक बंद रहेंगे। ये त्योहार वहां के स्थानीय जनजातीय समाज की फसल और सूर्य देव के प्रति आस्था का प्रतीक हैं।
- 8 नवंबर (शनिवार): कर्नाटक में कनकदास जयंती के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे।
अरब सागर से उठे चक्रवात ‘मोंथा’ का असर… ठंडी हवाएं, बूंदाबांदी और गीले खेतों ने रोकी फसल कटाई
इसके अलावा, देशभर में नियमित साप्ताहिक छुट्टियों के तहत 2, 8, 9, 16, 22, 23 और 30 नवंबर को भी बैंक बंद रहेंगे। वहीं 15 और 29 नवंबर को बैंक खुले रहेंगे। कुल मिलाकर, नवंबर में राज्य के अनुसार 13 दिन तक बैंक सेवाएं ठप रहेंगी। इसलिए अगर आपको डॉक्यूमेंट जमा करने, चेक क्लियरेंस या किसी शाखा में जाना है, तो पहले से अपनी प्लानिंग कर लें।