प्रोड्यूसर एकता कपूर के बहुचर्चित टीवी शो ‘नागिन’ का सातवें सीजन का प्रीमियर जल्द ही कलर्स और जियो हॉटस्टार पर होने वाला है. वहीं, अब मेकर्स ने इस शो में लीड रोल के नाम से पर्दा उठा दिया है. कुछ समय पहले ही मेकर्स ने एक वीडियो शेयर किया है.
प्रोड्यूसर एकता कपूर के बहुचर्चित टीवी शो ‘नागिन’ का सातवें सीजन का प्रीमियर जल्द ही कलर्स और जियो हॉटस्टार पर होने वाला है. वहीं, अब मेकर्स ने इस शो में लीड रोल के नाम से पर्दा उठा दिया है. कुछ समय पहले ही मेकर्स ने एक वीडियो शेयर किया है.
छत्तीसगढ़ में बढ़ेंगे मतदान केंद्र: 2828 नए बूथों की मंजूरी, अब कुल संख्या 27,199
कौन होगी एकता की नई ‘नागिन’
बता दें कि चर्चा लंबे शो ‘नागिन 7’ की नागिन कौन होगी इसे लेकर चर्चा चल रही थी. वहीं अब ‘बिग बॉस 19’ में सलमान खान ने इस राज से पर्दा उठा दिया है. एकता कपूर (Ekta Kapoor) की नई ‘नागिन’ एक्ट्रेस प्रियंका चाहर चौधरी (Priyanka Chahar Choudhary) होने वाली हैं. शो के प्रोमो वीडियो में एक्ट्रेस की धमाकेदार एंट्री होते देखा जा सकता है.

एक्ट्रेस प्रियंका चाहर चौधरी (Priyanka Chahar Choudhary) ने अपने इंस्टाग्राम पर ‘नागिन 7’ (Naagin 7) का एक वीडियो शेयर किया और लिखा, ‘कहते हैं कि अगर किसी चीज को दिल से चाहो तो पूरी कायनात उसे तुमसे मिलाने की कोशिश में लग जाती है…वो आ गई है. #Naagin’
बता दें कि शो नागिन साल 2015 में शुरू हुआ था. अपनी शुरुआत के बाद से इस कल्ट शो ने मौनी रॉय और अदा खान से लेकर तेजस्वी प्रकाश तक, टेलीविजन की प्रमुख अभिनेत्रियों को पहचान दिलाई है. अब प्रियंका चाहर चौधरी नई नागिन के रूप में शामिल हो चुकी हैं.
🧑💼 Editor: News Ghanti
🏠 Address: 77/1, Nehru Nagar East, Near Shivaji Chowk, Bhilai – 490020
📧 Email: newsghanti2023@gmail.com
📱 Mobile: +91-9425242021
News Ghanti पर प्रकाशित सभी समाचार, लेख और जानकारियाँ केवल सामान्य सूचना एवं जन-जागरूकता के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम जानकारी की सटीकता सुनिश्चित करने का प्रयास करते हैं, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की कोई गारंटी नहीं देते। वेबसाइट पर प्रकाशित विचार लेखकों के व्यक्तिगत हैं। किसी भी जानकारी के उपयोग से होने वाली हानि के लिए News Ghanti उत्तरदायी नहीं होगा।
News Ghanti Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
