दिल्ली : दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने जन साधारण आवास योजना-2025 (Jan Sadharan Awaas Yojana Phase-II) की घोषणा कर दी है। प्राधिकरण ने यह फैसला योजना के पहले चरण को मिली लोगों की जबरदस्त प्रतिक्रिया के बाद लिया है। 23 अक्टूबर 2025 को जारी सर्कुलर के मुताबिक, इस नए फेज में 1,537 फ्लैट्स जोड़े गए हैं। खास बात यह है कि इस बार योजना में LIG (लो-इनकम ग्रुप) कैटेगरी को भी शामिल किया गया है।
योजना के तहत फ्लैट बुकिंग की प्रक्रिया शुक्रवार, 7 नवंबर 2025 को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। सभी बुकिंग्स केवल डीडीए के आवास पोर्टल https://eservices.dda.org.in के ज़रिए ही की जा सकेंगी।
इसके लिए रजिस्ट्रेशन फीस भी रखी गई है। नए आवेदकों के लिए 2,500 की रजिस्ट्रेशन फीस रखी गई है। पहले से रजिस्टर्ड लोग दोबारा रजिस्ट्रेशन नहीं करेंगे।
कितने में होगी बुकिंग
ईडब्ल्यूएस फ्लैट्स को बुक करने के लिए ₹50,000 रुपए देने होंगे। वहीं एलआईजी फ्लैट्स बुक करने के लिए 1 लाख रुपए देने होंगे।
कहां हैं फ्लैट और क्या है कीमत
फ्लैट्स दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में बनाए गए हैं। कीमत स्थान और कैटेगरी के अनुसार तय होंगी। इस योजना के तहत नरेला के ईडब्ल्यूएस फ्लैट्स और रामगढ़ कॉलोनी के एलआईजी फ्लैट्स पर 15% की छूट दी जा रही है।
जन सामान्य आवास योजना का पहला चरण 11 सितंबर 2025 को लॉन्च किया गया था, जिसमें 1,167 EWS जनता कैटेगरी के फ्लैट्स ऑफर किए गए थे। डीडीए के मुताबिक, योजना को इतना शानदार रिस्पॉन्स मिला कि सभी फ्लैट्स 22 सितंबर को ही बुक हो गए थे।
बाकी शर्तें वही रहेंगी
इस योजना के तहत फेज-2 में वही नियम और शर्तें लागू रहेंगे, जो मूल योजना ब्रोशर में दिए गए हैं। फर्क सिर्फ इतना है कि इस बार एलआईजी कैटेगरी को भी जोड़ा गया है। आवेदक चाहें तो फ्लैट्स का निरीक्षण भी कर सकते हैं। इसके लिए साइट इंजीनियर्स के संपर्क नंबर डीडीए के सर्कुलर में दिए गए हैं।
News Ghanti पर प्रकाशित सभी समाचार, लेख और जानकारियाँ केवल सामान्य सूचना एवं जन-जागरूकता के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम जानकारी की सटीकता सुनिश्चित करने का प्रयास करते हैं, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की कोई गारंटी नहीं देते। वेबसाइट पर प्रकाशित विचार लेखकों के व्यक्तिगत हैं। किसी भी जानकारी के उपयोग से होने वाली हानि के लिए News Ghanti उत्तरदायी नहीं होगा।