Srinagar Blast: दक्षिण श्रीनगर के नौगाम पुलिस स्टेशन में बड़ा धमाका हुआ है, जिसमें कई लोगों की मौत होने की आशंका है। घटना 14 नवंबर 2025 की रात लगभग 11:20 बजे हुई है। श्रीनगर स्थित नौगाम पुलिस स्टेशन में हुए इस भीषण विस्फोट की आवाज दूर तक सुनाई दी और फिर आग लग गई। प्रारंभिक रिपोर्टों में इसे “भारी विस्फोट” बताया गया, लेकिन जम्मू और कश्मीर पुलिस अधिकारियों ने पुष्टि की है कि यह कोई आतंकवादी हमला नहीं, बल्कि आकस्मिक विस्फोट था। यह घटना रूटीन निरीक्षण और फोरेंसिक साइंस लैबोरेटरी (FSL) की टीम, स्थानीय पुलिस कर्मियों और एक तहसीलदार (राजस्व अधिकारी) की सहभागिता वाली सैंपलिंग प्रक्रिया के दौरान हुई थी।


