Work-Related Kidney Disease: ये 4 पेशे कर रहे हैं आपकी किडनी को नुकसान, नई नौकरी की तलाश शुरू करें…
WhatsApp Business ऐप कैसे बन सकता है कमाई का तरीका?
WhatsApp Business छोटे दुकानदारों, ऑनलाइन सेलर्स और सर्विस प्रोवाइडर्स के लिए बेहद पावरफुल टूल है. इसमें आपको मिलता है बिजनेस प्रोफाइल, कैटलॉग, ऑटो-रिप्लाई, क्विक रिप्लाई, टैग्स और एनालिटिक्स. इन फीचर्स की मदद से आप अपने प्रोडक्ट और सर्विस को प्रोफेशनल तरीके से पेश कर सकते हैं और ज्यादा ग्राहकों तक पहुंच बना सकते हैं.
कैटलॉग के जरिए सीधे प्रोडक्ट बेचें
WhatsApp Business ऐप में एक खास फीचर मिलता है कैटलॉग. यहां आप अपने प्रोडक्ट की फोटो, कीमत और डिटेल्स अपलोड कर सकते हैं. ग्राहक बिना वेबसाइट पर जाए, सीधे WhatsApp से आपके प्रोडक्ट देख सकते हैं और ऑर्डर कर सकते हैं. कई छोटे सेलर्स इसी फीचर का इस्तेमाल करके रोजाना हजारों रुपये तक कमा रहे हैं.
इस राज्य में 1100 असिस्टेंट सर्जन की भर्ती शुरू, MBBS पास उम्मीदवारों के लिए गोल्डन चांस, ऐसे करें आवेदन
ब्रॉडकास्ट और कम्युनिटी से बढ़ाएं कस्टमर पहुंच
WhatsApp का ब्रॉडकास्ट फीचर आपको एक ही मैसेज कई लोगों तक भेजने की सुविधा देता है. अगर आप किसी प्रोडक्ट या सर्विस को प्रमोट कर रहे हैं तो यह फीचर मार्केटिंग में बेहद जरूरी साबित होता है. इसके अलावा WhatsApp कम्युनिटीज़ भी कमाई बढ़ाने का नया तरीका बन रही हैं जैसे एजुकेशनल कोर्सेस, स्टॉक मार्केट ग्रुप, फूड ऑर्डर ग्रुप, लोकल सर्विस ग्रुप. इन ग्रुप्स में आप अपनी स्किल या सर्विस के जरिए इनकम जनरेट कर सकते हैं.
एफिलिएट मार्केटिंग
WhatsApp से कमाई करने का सबसे आसान और पॉपुलर तरीका है Affiliate Marketing. आप Amazon, Flipkart या अन्य प्लेटफॉर्म्स से एफिलिएट लिंक ले सकते हैं और उन्हें WhatsApp ग्रुप या कॉन्टैक्ट्स में शेयर कर सकते हैं. जैसे ही कोई व्यक्ति आपके लिंक से प्रोडक्ट खरीदेगा, आपको कमीशन मिलेगा.