WhatsApp भारत और दुनियाभर में सबसे ज्यादा यूज होने वाली ऐप्स में से एक है. लोग पर्सनल बातचीत के अलावा बिजनेस और फाइल शेयरिंग के लिए भी इसे खूब यूज करते हैं. ऐसे में अगर यह हैक हो जाए तो बड़ा नुकसान हो सकता है. इससे न सिर्फ आपकी पर्सनल जानकारी गलत हाथों में जा सकती है बल्कि ब्लैकमेलिंग का खतरा भी बढ़ जाता है. आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि व्हाट्सऐप हैक होने पर किस प्रकार के संकेत नजर आते हैं और ऐसा होने पर आपको क्या करना चाहिए.
ऑटोमैटिक लॉग-आउट हो जाएगी ऐप- अगर आपकी व्हाट्सऐप बिना वजह लॉग-आउट हो जाए या योर फोन नंबर इज नो लॉन्गर रजिस्टर्ड जैसा मैसेज नजर आए तो समझें कि व्हाट्सऐप हैक हो चुकी है.
चैटिंग में अनजान मैसेज नजर आना- अगर आपकी चैटिंग के दौरान अनजान लोगों को भेजे मैसेज या ऐसे मैसेज नजर आते हैं, जो आपने नहीं भेजे तो संभल जाने की जरूरत है. हो सकता है कि कोई और व्यक्ति आपका अकाउंट एक्सेस कर किसी से चैटिंग कर रहा हो.
लिंक्ड डिवाइस में अनजान डिवाइस नजर आना- व्हाट्सऐप सेटिंग में जाकर लिंक्ड डिवाइस पर टैप करें. अगर आपको यहां कोई अनजान या संदिग्ध डिवाइस नजर आता है तो आपके अकाउंट के एक्सेस किसी और के भी पास हो सकती है.
अनजान या नए ग्रुप्स में ऐड होना- अगर अचानक आपको एक साथ बिल्कुल ही अनजान या संदिग्ध ग्रुप्स में ऐड कर लिया गया है तो भी अलर्ट रहें. ऐसा हो सकता है कि कोई और आपका अकाउंट यूज कर रहा हो.
News Ghanti पर प्रकाशित सभी समाचार, लेख और जानकारियाँ केवल सामान्य सूचना एवं जन-जागरूकता के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम जानकारी की सटीकता सुनिश्चित करने का प्रयास करते हैं, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की कोई गारंटी नहीं देते। वेबसाइट पर प्रकाशित विचार लेखकों के व्यक्तिगत हैं। किसी भी जानकारी के उपयोग से होने वाली हानि के लिए News Ghanti उत्तरदायी नहीं होगा।