Chhattisgarh-Goa Special Train: छत्तीसगढ़ से गोवा जाने के लिए स्पेशल ट्रेन की शुरुआत, छुट्टियों में मिलेगा आरामदायक सफर का मौका
अभिषेक और गिल फिर से करेंगे पारी का आगाज, संजू को रहना पड़ सकता है बाहर
साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले मुकाबले में भले ही टीम इंडिया ने बेहतरीन जीत दर्ज की हो, लेकिन कुछ कमजोर कड़ियां भी उजागर हुई हैं। शुभमन गिल से ओपनिंग करते हुए रन नहीं बन रहे हैं। वे पिछले दिनों चोटिल हो गए थे, इसके बाद वापसी करते हुए नजर आ रहे हैं, लेकिन रन फिर भी नहीं बना रहे हैं। हालांकि इस बात की संभावना फिर भी कम है कि उन्हें प्लेइंग इलेवन से बाहर किया जाए। वे टीम के उपकप्तान भी हैं। ऐसे में अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल पारी का आगाज करते हुए नजर आएंगे। यानी पूरी संभावना है कि संजू सैमसन को बाहर बैठना पड़ेगा। तीसरे और चौथे नंबर पर सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा आएंगे।
थाईलैंड में पकड़े गए Goa Nightclub Fire के आरोपी लूथरा ब्रदर्स, भारत छोड़कर भागे थे 25 लोगों की मौत के आरोपी
अक्षर पटेल, हार्दिक पांड्या और शिवम दुबे जैसे शानदार आलराउंडर्स
टीम में अक्षर पटेल, हार्दिक पांड्या और शिवम दुबे जैसे शानदार आलराउंडर्स भी हैं, जो गेंद और बल्ले से कमाल करने के लिए तैयार हैं। विकेट कीपर बल्लेबाज के तौर पर जितेश शर्मा का खेलना करीब करीब तय माना जाना चाहिए। जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और वरुण चक्रवर्ती भी खेलते हुए दिखाई देंगे। यानी पिछले मैच की प्लेइंग इलेवन से लेकर अब तक बदलाव की संभावना काफी कम नजर आती है। बस कुलदीप यादव की भले ही एंट्री करा ली जाए तो काम बन जाएगा। अगर कुलदीप आते हैं तो अक्षर पटेल को बाहर जाना होगा।
भारत बनाम साउथ अफ्रीका दूसरे टी20 मैच के लिए भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन: अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह।