Dhan Kharidi : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में केन्द्र सरकार द्वारा घोषित समर्थन मूल्य पर राज्य के पंजीकृत किसानों से धान खरीदी का कार्य अनवरत रूप से जारी है। कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया, अब तक 17.24 लाख टोकन से 87 लाख टन धान की खरीदी हो चुकी है। 11 दिसंबर 2025 की स्थिति में किसानों को धान खरीदी के एवज में 7 हजार 771 करोड़ रुपए की राशि का भुगतान समर्थन मूल्य के तहत का किया जा चुका है। वहीं अवैध धान परिवहन पर भी सरकार लगातार कार्रवाई कर रही है। अब तक 1.93 लाख टन अवैध धान जब्त किया गया है। कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश में संचालित 2739 खरीदी केन्द्रों के माध्यम से धान की खरीदी सुगमता पूर्वक की जा रही है। धान की खरीदी के लिए 15 नवम्बर 2025 से 31 जनवरी 2026 तक की अवधि निर्धारित की गई है। राज्य के किसानों से सुगमता पूर्वक धान खरीदी के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। वहीं अवैध धान परिवहन पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।


