बस्तर : नक्सल मोर्चे से बड़ी खबर सामने आई है। माओवादी संगठन की बटालियन नंबर-1 का कमांडर बारसे देवा तेलंगाना में आत्मसमर्पण करने जा रहा है।
बस्तर : नक्सल मोर्चे से बड़ी खबर सामने आई है। माओवादी संगठन की बटालियन नंबर-1 का कमांडर बारसे देवा तेलंगाना में आत्मसमर्पण करने जा रहा है।
बताया जा रहा है कि बारसे देवा के साथ लगभग 40 माओवादी नेशनल पार्क क्षेत्र से सरेंडर के उद्देश्य से तेलंगाना पहुंचे हैं। सूत्रों का कहना है कि बारसे देवा सहित सभी माओवादी तेलंगाना के डीजीपी के समक्ष सरेंडर करेंगे।
तेलंगाना पुलिस अगले एक-दो दिनों में बारसे देवा और अन्य माओवादियों को औपचारिक रूप से पेश कर सकती है। यह आत्मसमर्पण की खबर केंद्र और राज्य सरकार के उस संकल्प की दिशा में बड़ी सफलता मानी जा रही है, जिसके तहत मार्च 2026 तक पूरे देश से नक्सलवाद को समाप्त करने का लक्ष्य रखा गया है।
🧑💼 Editor: News Ghanti
🏠 Address: 77/1, Nehru Nagar East, Near Shivaji Chowk, Bhilai – 490020
📧 Email: newsghanti2023@gmail.com
📱 Mobile: +91-9425242021
News Ghanti पर प्रकाशित सभी समाचार, लेख और जानकारियाँ केवल सामान्य सूचना एवं जन-जागरूकता के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम जानकारी की सटीकता सुनिश्चित करने का प्रयास करते हैं, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की कोई गारंटी नहीं देते। वेबसाइट पर प्रकाशित विचार लेखकों के व्यक्तिगत हैं। किसी भी जानकारी के उपयोग से होने वाली हानि के लिए News Ghanti उत्तरदायी नहीं होगा।
News Ghanti Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
