रायपुर : प्रवर्तन निदेशालय ने महादेव ऑनलाइन बुक मामले में 91.82 करोड़ रुपये की संपत्ति अटैच किया है। ED ने मिस परफेक्ट प्लान इन्वेस्टमेंट LLC और M/s एक्जिम जनरल ट्रेडिंग-GZCO के नाम पर रखे गए कुल 74 करोड़ 28 लाख 87 हजार 483 रुपये के बैंक बैलेंस को भी अटैच किया है। ये संस्थाएं सौरभ चंद्राकर, अनिल कुमार अग्रवाल और विकास छपारिया की हैं और इनका इस्तेमाल उन्होंने अपराध की कमाई (PoC) को बेदाग निवेश के रूप में छिपाने और दिखाने के लिए किया था।


