CG CIC Appointment: छत्तीसगढ़ से एक बड़ी खबर है. शासन ने राज्य सूचना आयोग में अहम नियुक्तियां कर दी हैं. रिटायर्ड आईएएस ऑफिसर और प्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव अमिताभ जैन को राज्य मुख्य सूचना आयुक्त के पद पर नियुक्त किया है. इनके अलावा दो अन्य की भी राज्य सूचना आयुक्त के पद पर नियुक्ति की गई है. इसके लिए राज्यपाल के नाम और आदेश से नियुक्ति आदेश भी जारी कर दिया गया है.




