Earthquake In India: भारत समेत दुनियाभर के विभिन्न देशों में बीते कुछ समय से भूकंप के तेज झटके महसूस किए जा रहे हैं। म्यांमार, तुर्की और अफगानिस्तान जैसे देशों में आए भूकंप में तो हजारों लोगों ने अपनी जान भी गंवाई है। इस कारण अक्सर भूकंप को लेकर लोगों के मन में डर बैठा होता है। इस बीच अब मंगलवार को भारत के उत्तराखंड राज्य में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। जानकारी के मुताबिक, उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में सुबह-सुबह ही भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।


