CGMSC Scam : सीजीएमएससी में 660 करोड़ रुपए के रीएजेंट घोटाले के आरोप में जेल में बंद मोक्षित कार्पोरेशन के संचालक शशांक चोपड़ा को ईडी ने प्रोटेक्शन वारंट के तहत कोर्ट में पेश किया और 19 जनवरी तक पुलिस रिमांड हासिल की।
CGMSC Scam : सीजीएमएससी में 660 करोड़ रुपए के रीएजेंट घोटाले के आरोप में जेल में बंद मोक्षित कार्पोरेशन के संचालक शशांक चोपड़ा को ईडी ने प्रोटेक्शन वारंट के तहत कोर्ट में पेश किया और 19 जनवरी तक पुलिस रिमांड हासिल की।
विशेष रूप से, रीएजेंट घोटाले की जांच ईओडब्ल्यू के साथ-साथ ईडी भी कर रही है। ईडी ने इस मामले में शशांक चोपड़ा को पहली बार गिरफ्तार किया है। शशांक पहले ही ईओडब्ल्यू के प्रकरण में जेल में बंद हैं और उन्हें सीजीएमएससी घोटाले का मास्टरमाइंड माना जा रहा है।
इसके पूर्व ईडी ने अरबों के घोटाले में पीएमएलए दर्ज करने के बाद 30-31 जुलाई को मोक्षित कार्पोरेशन के डायरेक्टर में शामिल अधिकारियों के 20 ठिकानों की तलाशी ली थी. अगस्त में ईडी ने शशांक चोपड़ा तथा उसके रिश्तेदारों की 40 करोड़ रुपए से ज्यादा कीमत की चल-अचल संपत्ति अटैच की है.
RBI Vacancy 2026: 572 पदों के लिए आवेदन शुरू, जानें सैलरी और योग्यता
अगस्त में की गई कार्रवाई के बाद ईडी ने अब शशांक चोपड़ा से नए सिरे से पूछताछ करने कोर्ट से रिमांड हासिल की है. ऐसे में घोटाला में शामिल अन्य आरोपियों के खिलाफ ईडी आने वाले दिनों में शिकंजा कस सकती है.
🧑💼 Editor: News Ghanti
🏠 Address: 77/1, Nehru Nagar East, Near Shivaji Chowk, Bhilai – 490020
📧 Email: newsghanti2023@gmail.com
📱 Mobile: +91-9425242021
News Ghanti पर प्रकाशित सभी समाचार, लेख और जानकारियाँ केवल सामान्य सूचना एवं जन-जागरूकता के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम जानकारी की सटीकता सुनिश्चित करने का प्रयास करते हैं, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की कोई गारंटी नहीं देते। वेबसाइट पर प्रकाशित विचार लेखकों के व्यक्तिगत हैं। किसी भी जानकारी के उपयोग से होने वाली हानि के लिए News Ghanti उत्तरदायी नहीं होगा।
News Ghanti Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
