कोरबा : जिले में ब्रिज का 30 टन लोहा चुराने के बाद अब चोर रेलवे पटरी का लोहा काटकर ले गए है। चोरों ने पिछले कुछ दिनों में 2 करोड़ के रेलवे सामान की चोरी की है। इनमें पटरी समेत लोहे की प्लेट और हैवी मशीनरी शामिल है। मामला बांकी मोंगरा और कटघोरा थाना क्षेत्र का है।


