Dhurandhar OTT Release Date and Time: जी हां कन्फर्म हो गया है कि बॉलीवुड में 2025 का सबसे बड़ा ‘धुरंधर’ अब घर-घर पहुंचने को तैयार है. आदित्य धर के निर्देशन में बनी स्पाई एक्शन थ्रिलर फिल्म 5 दिसंबर 2025 को थिएटर्स में रिलीज हुई थी, जिसे खूब पसंद किया गया. इस ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के सारे धुरंधरों को धूल चटा दी थी. बॉक्स ऑफिस की यही धुरंधर जिसमें रणवीर सिंह नजर आए थे, ओटीटी पर धूम मचाने आ रही है. ये रणवीर सिंह की वही फिल्म है जिसके आगे पठान, जवान, केजीएफ 2 जैसी फिल्में भी ढेर हो गई थीं. इस फिल्म का लंबे समय से ओटीटी पर आने का इंतजार किया जा रहा था. दिलचस्प यह था कि ओटीटी प्लेटफॉर्म और मेकर्स ने इसकी ओटीटी रिलीज डेट को रिवील नहीं किया. लेकिन हम आपके लिए सोलह आने सच्ची खबर लेकर आए हैं.
करीबी सूत्रों की मानें तो ‘धुरंधर’ 30 जनवरी 2026 से नेटफ्लिक्स स्ट्रीम होने वाली है. फिल्म के डिजिटल राइट्स नेटफ्लिक्स ने करीब 130 करोड़ रुपये में खरीदे हैं, जिसमें सीक्वल के राइट्स भी शामिल हैं. यह फिल्म रणवीर सिंह के करियर की सबसे बड़ी हिट साबित हुई है, जिसने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया. ‘धुरंधर’ की कहानी एक अंडरकवर रॉ एजेंट हमजा अली मजारी (जिसकी असली पहचान जसिकरत सिंह रंगी है) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो पाकिस्तान के कराची में गहरे अपराध और राजनीतिक अंडरवर्ल्ड में घुसपैठ करता है.
कास्ट की बात करें तो फिल्म में रणवीर सिंह लीड रोल में हैं, जो एक गहन अंडरकवर एजेंट के रूप में नजर आते हैं. अक्षय खन्ना ने खूंखार अपराधी रहमान डकैत का किरदार निभाया है, जिसकी तारीफों के पुल बंधे हैं. संजय दत्त एसपी चौधरी असलम के रूप में, आर. माधवन अजय सान्याल के रूप में और अर्जुन रामपाल मेजर इकबाल के किरदार में हैं. इसके अलावा सारा अर्जुन यलीना जमाली के रोल में नजर आई हैं.
News Ghanti पर प्रकाशित सभी समाचार, लेख और जानकारियाँ केवल सामान्य सूचना एवं जन-जागरूकता के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम जानकारी की सटीकता सुनिश्चित करने का प्रयास करते हैं, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की कोई गारंटी नहीं देते। वेबसाइट पर प्रकाशित विचार लेखकों के व्यक्तिगत हैं। किसी भी जानकारी के उपयोग से होने वाली हानि के लिए News Ghanti उत्तरदायी नहीं होगा।