Union Budget 2026: आमजन की जेब पर क्या होगा असर? Budget 2026 में हुई सस्ती और महंगी चीजों की पूरी लिस्ट
राष्ट्रपति भवन का अमृत उद्यान एक बार फिर आम जनता के लिए खुल रहा है. ये 3 फरवरी, 2026 से खुलने जा रहा है.
राष्ट्रपति कार्यालय के बयान के मुताबिक, अमृत उद्यान 3 फरवरी से 31 मार्च तक आम जनता के लिए खुला रहेगा. हालांकि, रखरखाव कार्य की वजह से ये हर सोमवार को बंद रहेगा. इसके अलावा होली के मौके पर 4 मार्च को भी उद्यान में एंट्री नहीं मिलेगी. पर्यटक राष्ट्रपति भवन की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अमृत उद्यान के लिए टिकट बुक कर सकते हैं. बता दें कि अमृत उद्यान का नाम पहले मुगल गार्डन था, लेकिन सरकार ने 2023 में इसका नाम बदल दिया.
अमृत उद्यान सैर करने के लिए सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक खुला रहेगा. हालांकि, शाम 5 बजे के बाद एंट्री बंद हो जाएगी. उद्यान के लिए टिकट बुकिंग और एंट्री बिल्कुल फ्री रहेगी.
अमृत उद्यान परिसर अलग-अलग तारीखों पर स्पेशल कैटेगिरी के लिए खुलेगा. 3 मार्च को रक्षा कर्मी के लिए, 5 मार्च को वरिष्ठ नागरिकों के लिए, 10 मार्च महिलाओं और आदिवासी महिला स्वयं सहायता समूहों के लिए और 13 मार्च को दिव्यांगजनों के लिए खोला जाएगा.
लोग राष्ट्रपति भवन परिसर के गेट नंबर 35 से (नॉर्थ एवेन्यू) अमृत उद्यान में एंट्री ले पाएंगे. उद्यान की सैर करने वालों के लिए, केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन से गेट नंबर 35 तक शटल बस सेवा चलाई जाएगी. ये सुबह 9:30 बजे से शाम 6 बजे के बीच हर 30 मिनट पर उपलब्ध होगी.
Baloch Liberation Army Operation Herof: बलूचिस्तान में बड़ा हमला, BLA के घातक वार से हिली पाक सेना, 84 जवान ढेर; कई इलाकों पर कब्जा
विज़िटर्स के लिए रास्ता बाल वाटिका-प्लूमेरिया गार्डन-बरगद गार्डन-बोनसाई गार्डन-बबलिंग ब्रूक-सेंट्रल लॉन-लॉन्ग गार्डन-सर्कुलर गार्डन होगा. ट्यूलिप और अलग-अलग तरह के गुलाबों के अलावा, इस साल विज़िटर्स एक बहती हुई धारा, झरनों वाली पानी की धारा और रिफ्लेक्सोलॉजी रास्तों वाला बरगद गार्डन को देख पाएंगे. अमृत उद्यान में विज़िटर्स के देखने के लिए गुलाब की 145 किस्में हैं, जिनमें ‘भीम’, ‘अर्जुन’ और ‘मदर टेरेसा’ शामिल हैं. विज़िटर्स मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक चाबियां, पर्स/हैंडबैग, पानी की बोतलें और शिशुओं के लिए दूध की बोतलें ले जा सकते हैं.