CBSE 2026: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) से पढ़ाई कर रहे लाखों छात्रों के लिए बड़ी और जरूरी खबर सामने आई है. CBSE ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिए हैं. जिन छात्रों की परीक्षाएं इस साल होने वाली हैं, उनके लिए एडमिट कार्ड सबसे जरूरी डॉक्यूमेंट होता है, क्योंकि इसके बिना परीक्षा केंद्र में एंट्री नहीं मिलती है. हर साल की तरह इस बार भी CBSE ने छात्रों के एडमिट कार्ड ऑनलाइन माध्यम से जारी किए हैं. हालांकि, छात्र खुद सीधे एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं कर सकते, स्कूल प्रशासन को ही CBSE के आधिकारिक पोर्टल से हॉल टिकट डाउनलोड कर छात्रों को उपलब्ध कराना होगा. CBSE की बोर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी 2026 से शुरू होने वाली हैं. ऐसे में अब परीक्षा की तैयारी के साथ-साथ छात्रों को अपने एडमिट कार्ड की सही तरीके से जांच भी कर लेनी चाहिए, ताकि परीक्षा के दिन किसी तरह की परेशानी न हो.


