Mamata Banerjee in Supreme Court: नए अवतार में ममता बनर्जी, सुप्रीम कोर्ट में पहली बार CM ने की बहस, जजों ने भी ध्यान से सुनी बात
इजरायल की ओर से लगातार हुए हैं हमले
गाजा में अस्पताल की ओर से बताया गया कि मारे गए फिलिस्तीनियों में 5 बच्चे शामिल थे, जिनमें एक 5 महीने का बच्चा और एक सिर्फ 10 दिन का बच्चा था। मरने वालों में 7 महिलाएं और एक पैरामेडिक भी शामिल था। 10 अक्टूबर, 2025 को हमास के साथ हुए संघर्ष विराम के बाद से इजरायली सेना ने कई बार हमले किए हैं। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, सीजफायर के बाद से अब तक इजरायल की ओर से किए गए हमलों में 530 से अधिक फिलिस्तीनी मारे गए हैं।
सीजफायर पर उठने लगे सवाल
गाजा में लगातार हो रही मौतों की वजह से अमेरिका समर्थित संघर्ष विराम पर सवाल उठने लगे हैं। गाजा में रहने वाले फिलिस्तीनी तो अब यह भी कह रहे हैं कि ऐसा नहीं लगता कि युद्ध खत्म हुआ है। गाजा शहर के शिफा अस्पताल के निदेशक डॉ मोहम्मद अबू सेल्मिया ने एक फेसबुक पोस्ट में कहा, “गाजा पट्टी में हमारे लोगों के खिलाफ नरसंहार का युद्ध जारी है। संघर्ष विराम कहां है? मध्यस्थ कहां हैं?”
Money Doubling Tantrik Scam: छत्तीसगढ़ में तांत्रिक का चमत्कार! हाथ हिलते ही नोटों की बारिश, ठगी और लूट का मामला
इजरायली अधिकारी ने क्या कहा?
इस बीच एक इजरायली सैन्य अधिकारी ने नाम ना छापने की शर्त पर, एसोसिएटेड प्रेस को बताया कि इजरायल गाजा पर हमले जारी रखेगा। जब से संघर्ष विराम लागू हुआ है, इजरायल की सेना ने घातक हमलों का बचाव करते हुए कहा है कि वह हमास के उल्लंघनों या अपने सैनिकों पर आतंकवादी हमलों का जवाब दे रही है। सेना का कहना है कि संघर्ष विराम लागू होने के बाद से 4 सैनिक मारे गए हैं।