Rashifal 7 February 2026 : राशिफल के अनुसार, 7 फरवरी 2026 का दिन कुछ राशियों के लिए अवसर लेकर आएगा, तो कुछ को सतर्क रहने की जरूरत होगी. करियर, व्यापार, स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन में किसे लाभ मिलेगा और किसे संभलकर चलना होगा, आइए जानते हैं आज का राशिफल.
मेष राशि
आज आपका दिन उत्तम रहने वाला है. आप किसी बात को लेकर उलझन में रहेंगे, जिसे आप अपने किसी ख़ास मित्र से शेयर भी करेंगे. परिवार वालों के साथ बाहर मूवी का प्लान बन सकता है. नई स्किल सीखने का विचार कर सकते हैं जिसका लाभ भविष्य में जरूर मिलेगा. जीवनसाथी से आज आपको उपहार मिलेगा.
- भाग्यशाली अंक: 9
- भाग्यशाली रंग: लाल
- उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें.
वृष राशि
आज ऑफिस में वर्कलोड बढ़ सकता है. रुपए-पैसों के मामले में लापरवाही न करें. टूर-एंड-ट्रेवल्स और मीडिया संबंधी बिजनेस में नया मोड़ आ सकता है. आर्थिक मामलों में किसी एक्सपर्ट से सलाह लेना मददगार साबित होगा. आज धार्मिक कार्यक्रमों में आपकी रूचि रहेगी.
- भाग्यशाली अंक: 2
- भाग्यशाली रंग: सफेद
- उपाय: छोटी कन्याओं को कुछ मीठा खिलाएं.
मिथुन राशि
आज आपकी हर परेशानी का हल चुटकियों में निकल जायेगा. सरकारी कार्यों में बड़े लाभ की संभावना है. महिलाओं के लिए दिन बहुत ही अनुकूल है. किसी नजदीकी व्यक्ति से बहुमूल्य उपहार मिलने से प्रसन्नता रहेगी. समाज में आपका नाम ऊँचा होगा.
- भाग्यशाली अंक: 5
- भाग्यशाली रंग: हरा
- उपाय: गाय को हरा चारा खिलाएं.
कर्क राशि
आज का दिन अच्छे परिणाम लाने वाला होगा. विद्यार्थियों को सफलता मिलने के योग हैं. ऑफिस में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा. लवमेट के रिश्ते में सुधार आयेगा. आपको अपने कार्यों में राजनीतिक रिश्तों का फायदा मिलेगा और सारे काम आसानी से पूरे होंगे.
- भाग्यशाली अंक: 7
- भाग्यशाली रंग: सिल्वर
- उपाय: शिवलिंग पर दूध अर्पित करें.
सिंह राशि
पुरानी समस्याओं का समाधान मिलेगा, जिससे मन में ख़ुशी रहेगी. परिवार में धार्मिक काम की योजना बन सकती है. स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए अच्छी डाइट लें. खेलकूद से जुड़े विद्यार्थियों को लाभदायक अवसर प्राप्त होंगे. पॉजिटिव रहें और अपने कार्यों पर ध्यान दें.
- भाग्यशाली अंक: 1
- भाग्यशाली रंग: सुनहरा (गोल्डन)
- उपाय: सूर्य देव को जल अर्पित करें.
कन्या राशि
बड़े निर्णय लेने के लिए दिन अच्छा है. बिजनेस डील के लिए नए ऑफर मिलेंगे. बेटी के ससुराल पक्ष से बड़ी खुशखबरी मिल सकती है. घर में नन्हें मेहमान के आगमन का योग बन रहा है. धन-धान्य में बढ़ोतरी होगी. अधिक सोचने से बचें, जीवन सहज रहेगा.
- भाग्यशाली अंक: 6
- भाग्यशाली रंग: हल्का हरा
- उपाय: जरूरतमंदों को साबुत मूंग दान करें.
तुला राशि
दिन अच्छे मूड से शुरू होगा. दोस्तों के साथ चल रही अनबन खत्म होगी. राजनीति से जुड़े लोगों के लिए दिन फेवरेबल है. उधार से छुटकारा मिलेगा, जिससे मानसिक टेंशन खत्म होगी. सेहत में सुधार होगा और आप कहीं घूमने जा सकते हैं.
- भाग्यशाली अंक: 8
- भाग्यशाली रंग: क्रीम
- उपाय: मंदिर में घी का दीपक जलाएं.
वृश्चिक राशि
एकाग्र मन से किया गया काम लाभदायक होगा. लवमेट के लिये आज का दिन बढ़िया है. नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों से मदद मिलेगी जिससे काम का बोझ कम होगा. रियल स्टेट का बिजनेस करने वाले लोग नया हाउसिंग प्रोजेक्ट लांच कर सकते हैं.
- भाग्यशाली अंक: 3
- भाग्यशाली रंग: केसरिया
- उपाय: हनुमान जी को लाल फूल चढ़ाएं.
धनु राशि
घर खरीदने का विचार कर रहे लोगों के लिए दिन शुभ है. घरेलू काम काज में मन लगेगा. बॉस आपको किसी नए प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी दे सकते हैं. स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्या का समाधान मिलेगा. आज आपका दाम्पत्य जीवन मधुर रहने वाला है.
- भाग्यशाली अंक: 4
- भाग्यशाली रंग: पीला
- उपाय: माथे पर हल्दी का तिलक लगाएं.
मकर राशि
आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा. बिजनेस में अच्छा मुनाफा होगा. आप अपनी बहन को कुछ गिफ्ट दे सकते हैं जिससे रिश्ता मजबूत बनेगा. पिता की सलाह बिजनेस में काफी मदद करेगी. जरूरतमंद की मदद करके आपको ख़ुशी महसूस होगी.
- भाग्यशाली अंक: 8
- भाग्यशाली रंग: नीला
- उपाय: शनि चालीसा का पाठ करें.
कुंभ राशि
व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए नई योजनाएं बनाएंगे. अधिकतम समय धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में बीतेगा. मेहनत के अनुरूप उचित परिणाम हासिल होंगे, जिससे मानसिक सुकून मिलेगा. छात्र किसी खास मामले में शांति से विचार करेंगे.
- भाग्यशाली अंक: 6
- भाग्यशाली रंग: आसमानी
- उपाय: पक्षियों को दाना डालें.
मीन राशि
आज परिवार का पूरा साथ मिलेगा. बैंक में कार्य करने वाले लोग अपना काम समय से निपटा लेंगे. सामाजिक कार्यों में योगदान देने से आपकी पहचान बढ़ेगी. राजनीतिक लोगों के साथ लाभदायक मुलाकात होगी. घर में धार्मिक कार्य की योजना बन सकती है.
- भाग्यशाली अंक: 1
- भाग्यशाली रंग: पीला
- उपाय: भगवान विष्णु को पीले फूल अर्पित करें.
Job Placement : रोजगार का सुनहरा मौका! इस जिले में 2000 पदों के लिए प्लेसमेंट कैंप, जानिए पूरी डिटेल
Love Rashifal 07 February –
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope)
आज का दिन प्रेम के लिहाज़ से काफी खास रह सकता है। अगर आप किसी के जवाब या प्रपोज़ल का लंबे समय से इंतज़ार कर रहे थे, तो आज आपको मनचाहा संकेत मिल सकता है। आपके भीतर आत्मविश्वास और जोश रहेगा, जिससे आप अपनी भावनाएं खुलकर ज़ाहिर कर पाएंगे। पार्टनर आपके इस बदले हुए अंदाज़ से प्रभावित हो सकता है। सिंगल लोगों के लिए भी आज कोई दिलचस्प मुलाक़ात संभव है, जो आगे चलकर खास बन सकती है।
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)
आज रिश्ते में अपनापन और भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा। पार्टनर के साथ सुकून भरा समय बिताने का मौका मिलेगा। कोई सरप्राइज़, तोहफ़ा या मीठी बात आपका दिन और खूबसूरत बना सकती है। अगर आप अपने रिश्ते को लेकर भविष्य की योजना बना रहे हैं, तो आज उस पर खुलकर बात करने का अच्छा समय है। सिंगल लोगों के लिए पुराने दोस्त से नज़दीकियां बढ़ सकती हैं।
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope)
अगर आप किसी नए रिश्ते में हैं, तो आज भावनाएं थोड़ी तेज़ी से आगे बढ़ती हुई महसूस हो सकती हैं। पार्टनर की गंभीरता आपको चौंका सकती है। ऐसे में घबराने की बजाय अपने दिल की सुनें और स्थिति को समझदारी से देखें। पुराने रिश्तों में बातचीत के ज़रिए गलतफहमियां दूर हो सकती हैं। आज सच बोलना और साफ़ रहना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope)
आज प्यार के मामले में दिन काफी रोमांटिक रहने वाला है। पार्टनर की ओर से कोई खास इशारा, बात या सरप्राइज़ मिल सकता है, जिससे आपका दिल खुश हो जाएगा। भावनात्मक रूप से आप एक-दूसरे के और करीब आएंगे। सिंगल कर्क राशि वालों के लिए कोई नया रिश्ता शुरू होने के संकेत हैं, जो दिल से जुड़ा होगा।
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope)
आज आप हल्के-फुल्के और मस्ती भरे मूड में रहेंगे। दोस्तों के साथ समय बिताने से मन खुश रहेगा, लेकिन लव लाइफ में थोड़ी बोरियत महसूस हो सकती है। अगर आप चाहें तो छोटी-सी प्लानिंग या ईमानदार बातचीत से रिश्ते में दोबारा गर्माहट ला सकते हैं। सिंगल लोगों के लिए आज किसी से फ्लर्टिंग संभव है, लेकिन ज़्यादा उम्मीद न लगाएं।
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope)
आज आपको रिश्ते में रोमांस की कमी महसूस हो सकती है। पार्टनर का व्यवहार थोड़ा ठंडा लग सकता है, जिससे मन उदास हो। ऐसे में जल्दबाज़ी में कोई फैसला न लें। अगर आप पहल करना चाहते हैं, तो सोच-समझकर और प्यार से करें। सिंगल लोगों को आज अपने पुराने अनुभवों से सीख लेकर आगे बढ़ने की ज़रूरत है।
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope)
आज आपका मूड काफी आकर्षक और फ्लर्टी रह सकता है। आप चाहेंगे कि लोग आपकी ओर ध्यान दें और आपकी तारीफ़ करें। लेकिन ध्यान रखें कि प्रोफेशनल जगहों पर सीमाएं पार न हों। पार्टनर के साथ समय बिताने से रिश्ते में ताज़गी आएगी। सिंगल लोगों के लिए आज कोई दिलचस्प बातचीत आगे चलकर प्यार में बदल सकती है।
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope)
आज प्यार के मामले में कुछ तनाव या बहस की स्थिति बन सकती है, खासकर भविष्य या कमिटमेंट को लेकर। चीज़ें आपकी उम्मीद के मुताबिक न होने से मन खिन्न हो सकता है। ऐसे में गुस्से में फैसले लेने से बचें। किसी भरोसेमंद व्यक्ति से सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। सही बातचीत से रिश्ते को बचाया जा सकता है।
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope)
आज आपको महसूस हो सकता है कि पार्टनर आपको पर्याप्त समय नहीं दे रहा। लेकिन इसका कारण उनकी व्यस्तता या मानसिक दबाव हो सकता है। बेवजह शक करना या नाराज़ होना रिश्ते को नुकसान पहुंचा सकता है। बेहतर होगा कि आप धैर्य रखें और खुद पर ध्यान दें। सिंगल लोगों के लिए आज आत्मचिंतन का दिन है।
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope)
रिश्ते में आज थोड़ी खटास या तनाव महसूस हो सकता है। किसी बात को लेकर मन में दबाव रहेगा। ऐसे में बहस करने की बजाय शांत रहना और स्थिति को समझना ज़रूरी है। ज़बरदस्ती चीज़ें ठीक करने की कोशिश उल्टा असर डाल सकती है। समय और समझदारी से हालात अपने आप सुधर सकते हैं।
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope)
आज प्यार को लेकर थोड़ी निराशा या खालीपन महसूस हो सकता है। आपको लग सकता है कि आप ही ज़्यादा कोशिश कर रहे हैं और सामने से वैसा रिस्पॉन्स नहीं मिल रहा। खुद को दोष न दें। पहले खुद की भावनाओं और ज़रूरतों को समझें। जब आप खुद से प्यार करेंगे, तब रिश्तों में भी संतुलन आएगा।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope)
आज किसी दोस्त के प्रति आपकी भावनाएं बदलती हुई महसूस हो सकती हैं। दोस्ती धीरे-धीरे प्यार की ओर बढ़ सकती है। दिल की आवाज़ को नज़रअंदाज़ न करें, लेकिन जल्दबाज़ी भी न करें। रिश्ते को समय दें और चीज़ों को स्वाभाविक रूप से आगे बढ़ने दें। आज भावनात्मक जुड़ाव मज़बूत हो सकता है।


