Turkish parliament VIDEO: तुर्किए की संसद में जोरदार हंगामा देखने को मिला. राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन ने मंत्रिमंडल में कुछ बदलाव किए थे, जिसके तहत नए न्याय मंत्री की नियुक्ति हो रही थी. इसे लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के सांसदों के बीच जमकर हाथापाई हो गई. अकिन गुरलेक को सरकार ने नया न्याय मंत्री बनाया. अकिन मंत्री पद की शपथ ले रहे थे जिसका विपक्षी सांसदों ने विरोध किया. देखते ही देखते हालात बेकाबू हो गए और सत्ता औ विपक्ष के सांसद एक-दूसरे के साथ धक्का-मुक्की करने लगे. सांसदों ने एक-दूसरे पर लात-घूंसे भी बरसाए.


