China Viral Video : चीन के विकास की दाद पूरी दुनिया में दी जाती है. बुलेट ट्रेन, अत्याधुनिक सड़कें, पुल आदि के क्षेत्र में चीन ने काफी तरक्की कर ली है. चीन का शंघाई शहर इन तरक्की का केंद्र कहा जाता है. लेकिन विकास की इस तेज रफ्तार के बीच कई बार ऐसी घटनाएं सामने आ जाती हैं, जिसे देखते ही हर कोई हैरान हो जाता है. ऐसा ही एक ताजा मामला शंघाई से सामने आया है. जहां अचानक सड़क का एक बड़ा हिस्सा ऐसा धंसा, मानो पाताल का दरवाजा खुल गया हो. इस दौरान वहां आस-पास जो कुछ मौजूद था, वो सब उस गड्ढे में समाता चला गया. इसका वीडियो भी सामने आया है. वीडियो में आस-पास में कई लोग है, जो धंसते सड़क से खुद से दूर करने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं.
Security cameras have captured a massive sinkhole opening in Shanghai, China, swallowing a large section of a busy road and nearby structures. Evacuations have been underway since last several hours in the area. pic.twitter.com/FD6gvFKGHQ
इस भयानक नजारे को सड़क के किनारे मौजूद कैमरों ने कैप्चर कर लिया. जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि चीन के सबसे आधुनिक शहर की एक व्यस्त सड़क पलक झपकते ही पाताल में समा गई. बताया गया कि यहां एक बड़ा सिंकहोल खुल गया, जिससे सड़क का बड़ा हिस्सा धंस गया.
जियामिन मेट्रो लाइन के पास निर्माण कार्य दौरान हुआ हादसा
यह घटना चीन के शंघाई शहर में जियामिन मेट्रो लाइन के निर्माण कार्य के दौरान हुई. बताया गया कि सड़क के नीचे मेट्रो का काम चल रहा था. अचानक एक बड़ा सिंकहोल बन गया जिसके कारण सड़क का बड़ा हिस्सा धंस गया. बताया गया कि पिछली रात शंघाई में जियामिन लाइन के क्यूक्सिन रोड मेट्रो स्टेशन के निर्माण स्थल पर हुए रिसाव के परिणामस्वरूप सड़क का एक बड़ा हिस्सा धंस गया.
हालांकि इस हादसे में जान-माल का कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ, क्योंकि सड़क धंसने की आशंका के चलते एक दिन पहले ही वहां से आवाजाही को रोक दिया गया था. दरअसल निर्माणाधीन शंघाई उपनगरीय रेलवे जियामिन लाइन के किशिन रोड मेट्रो स्टेशन के निर्माण स्थल के पास भूमिगत जल रिसाव देखे जाने के बाद आवाजाही बंद कर दिया गया था.
News Ghanti पर प्रकाशित सभी समाचार, लेख और जानकारियाँ केवल सामान्य सूचना एवं जन-जागरूकता के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम जानकारी की सटीकता सुनिश्चित करने का प्रयास करते हैं, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की कोई गारंटी नहीं देते। वेबसाइट पर प्रकाशित विचार लेखकों के व्यक्तिगत हैं। किसी भी जानकारी के उपयोग से होने वाली हानि के लिए News Ghanti उत्तरदायी नहीं होगा।