US School Shooting: अमेरिका को एक बार फिर गोलीबारी ने दहला दिया है. इस बार अमेरिकी राज्य रोड आइलैंड में युवा आइस हॉकी खेल के दौरान ही गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई और संदिग्ध ने खुद को भी गोली मार ली. न्यूज एजेंसी एपी की रिपोर्ट के अनुसार पावकेट पुलिस प्रमुख टीना गोंकाल्वेस ने मीडिया को बताया कि तीन अन्य पीड़ितों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उन्होंने कहा कि शूटर की मौत स्पष्ट रूप से खुद को मारी गई गोली से हुई है. उन्होंने कहा कि भले पुलिस शूटर की मौत में शामिल नहीं थी, फिर भी अधिकारी जांच कर रहे थे.


