Good News: उत्तर पश्चिम रेलवे का बड़ा फैसला, राजस्थान की 9 स्पेशल ट्रेनों में जुड़े 57 जनरल कोच, यात्रियों को बड़ी राहत
650 पदों पर भर्ती, जल्द करें आवेदन
इस बार आरबीआई ने 650 पदों के लिए भर्ती निकाली है. आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तारीख का इंतजार न करें, क्योंकि आखिरी समय में वेबसाइट पर तकनीकी समस्या आ सकती है. प्रीलिम्स परीक्षा की संभावित तारीखों की घोषणा भी जल्द की जाएगी, ताकि उम्मीदवार अपनी तैयारी समय पर शुरू कर सकें.
शैक्षणिक योग्यता क्या होनी चाहिए?
आरबीआई असिस्टेंट पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए. एससी, एसटी और PwBD वर्ग के उम्मीदवारों के लिए केवल ग्रेजुएशन पास होना जरूरी है. उम्मीद. वार को उस राज्य की स्थानीय भाषा का ज्ञान होना चाहिए, जहां से वह आवेदन कर रहा है. भाषा प्रवीणता परीक्षा (LPT) में उसी भाषा की समझ को परखा जाएगा. सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों की आयु 20 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए. सरकारी नियमों के अनुसार, ओबीसी, एससी, एसटी और PwBD वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी. आयु की गणना नोटिफिकेशन में दी गई निर्धारित तिथि के आधार पर की जाएगी.
Sadhvi Prem Baisa : बेटी की मौत के 21 दिन बाद साध्वी प्रेम बाईसा के पिता की तबीयत नाज़ुक, लिया था बड़ा संकल्प
आवेदन कैसे करें?
1. आरबीआई असिस्टेंट भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने के लिए RBI की आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in पर जाएं.
2. होमपेज पर Opportunities@RBI सेक्शन में जाएं.
3. Current Vacancies पर क्लिक करें.
4. Recruitment for the post of Assistant – 2026 लिंक चुनें.
5. New Registration पर क्लिक करके अपनी जानकारी भरें.
6. फोटो, सिग्नेचर और जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें.
7. आवेदन शुल्क का भुगतान करें. फॉर्म सबमिट करके उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें.
सैलरी कितनी मिलेगी?
12वें द्विपक्षीय समझौते के बाद आरबीआई असिस्टेंट की सैलरी में अच्छी बढ़ोतरी हुई है. जिसमें बेसिक पे लगभग 29,000 प्रति माह, ग्रॉस सैलरी लगभग 58,514 (बिना HRA) और इन-हैंड सैलरी लगभग 50,000 से 54,000 प्रति माह होगी. आरबीआई अपने कर्मचारियों को कई आकर्षक सुविधाएं देता है. जैसे HRA (आवास भत्ता) बैंक क्वॉर्टर में न रहने पर बेसिक का 15 प्रतिशत, महंगाई भत्ता (DA), ट्रांसपोर्ट अलाउंस, न्यूज पेपर/बुक अलाउंस, ब्रीफकेस और फर्निशिंग अलाउंस, मेडिकल सुविधा कर्मचारी और परिवार के लिए, LFC (Leave Fare Concession) हर दो साल में यात्रा भत्ता.