Delhi Schools gets Bomb Threat: दिल्ली के द्वारका इलाके के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है.इससे स्कूलों में हड़कंप मच गया, क्योंकि वहां उस दौरान एग्जाम चल रहे थे. बम की धमकी मिलने के बाद पुलिस को जानकारी दी गई और तलाशी अभियान शुरू किया गया. इससे पहले भी कई बार दिल्ली एनसीआर के स्कूलों को बम की धमकी दी गई है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. हालांकि अक्सर ये बम की अफवाह निकली है, लेकिन पुलिस अपनी ओर से कोई कोताही नहीं बरतना चाहती. बम की अफवाह के बाद कई बार स्कूलों को खाली करवाना पड़ा है और अभिभावकों को भी अचानक फोन किया गया कि वे बच्चों को अपने घर ले जाएं. इससे हड़बड़ाहट की स्थिति पैदा होती है.


