Daily Horoscope Today : राशिफल के अनुसार, 21 फरवरी 2026 का दिन कुछ राशियों के लिए अवसर लेकर आएगा, तो कुछ को सतर्क रहने की जरूरत होगी. करियर, व्यापार, स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन में किसे लाभ मिलेगा और किसे संभलकर चलना होगा, आइए जानते हैं आज का राशिफल.
मेष राशि
आज मेष राशि के लोगों का दिन शुभ रहेगा. आज जरूरी कार्य को निपटाने में आप सफल होंगे. घर की साफ-सफाई में आज आप व्यस्त रहेंगे. अविवाहितों के लिए शादी का रिश्ता आएगा. खास कार्यों के लिए दिन अच्छा है.
- भाग्यशाली अंक: 9
- भाग्यशाली रंग: लाल
- उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें और बंदरों को गुड़-चना खिलाएं.
वृषभ राशि
वृषभ राशि के लोगों का दिन शुभ रहेगा. आज जरूरी काम में परिवार का सहयोग मिलेगा. अच्छी खबर आज आपको मिलेगी. रोजगार के मामले में आज आप किसी से सलाह ले सकते हैं. आज किसी से बड़े प्रोजेक्ट को लेकर बातचीत हो सकती है.
- भाग्यशाली अंक: 6
- भाग्यशाली रंग: सफेद
- उपाय: छोटी कन्याओं को मिश्री या सफेद मिठाई खिलाएं.
मिथुन राशि
मिथुन राशि के लोगों के दिन शुभ रहेगा. आज आप आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी. पारिवारिक काम को पूरा करने में आप सफल रहेंगे. किस्मत का साथ आपको मिलेगा. जीवनसाथी के साथ आज आप घूमने जाएंगे.
- भाग्यशाली अंक: 5
- भाग्यशाली रंग: हरा
- उपाय: गणेश जी को दूर्वा (घास) अर्पित करें.
कर्क राशि
कर्क राशि के लोगों का दिन सामान्य रहेगा. आज दफ्तर में कोई बड़ा काम निपटाने की जिम्मेदारी मिलेगी. गुस्से पर आज कंट्रोल रखें वरना बने हुए काम बिगड़ेगें. आज आप मन की बात कहने में सावधानी रखें.
- भाग्यशाली अंक: 2
- भाग्यशाली रंग: दूधिया सफेद या चांदी
- उपाय: शिवलिंग पर जल चढ़ाएं और “ॐ नमः शिवाय” का जाप करें.
सिंह राशि
सिंह राशि के लोगों का दिन सामान्य रहेगा. आज दोस्तों के साथ संबंधों में सुधार होगा. आज आप ऑनलाइन शॉपिंग कर सकते हैं. आज आपको सेहत से जुड़ी थोड़ी परेशानी हो सकती है. मित्रों के साथ विवाद हो सकता है.
- भाग्यशाली अंक: 1
- भाग्यशाली रंग: नारंगी या सुनहरा
- उपाय: उगते सूर्य को तांबे के लोटे से जल अर्पित करें.
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा. आज कला के क्षेत्र में आपकी रुचि बढ़ेगी. आज परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा. दोस्तों के साथ ट्रिप पर जा सकते हैं. धन लाभ के योग बन रहे हैं.
- भाग्यशाली अंक: 5
- भाग्यशाली रंग: गहरा हरा
- उपाय: पक्षियों को दाना डालें और गाय को हरा चारा खिलाएं.
तुला राशि
तुला राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा. सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। दफ्तर में आज काम की प्रशंसा होगी. कारोबारी वर्ग को धन लाभ होगा. शाम को दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बनाएंगे.
- भाग्यशाली अंक: 3
- भाग्यशाली रंग: पीला
- उपाय: माथे पर केसर का तिलक लगाएं और विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें.
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों का दिन शुभ रहेगा. आज मन में नए-नए विचार आएंगे. छात्रों के लिए दिन बेहतर रहेगा. बचपन के किसी दोस्त की बर्थडे पार्टी में जाएंगे. आज आप किसी से कुछ नया सीखेंगे. मिलकर किए गये कामों में सफलता मिलेगी.
- भाग्यशाली अंक: 7
- भाग्यशाली रंग: गुलाबी
- उपाय: जरूरतमंदों को सफेद वस्त्र या भोजन का दान करें.
धनु राशि
धनु राशि के लोगों का दिन शुभ रहेगा. आज दोस्तों की मदद से आपके काम बनेंगे. रचनात्मक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी. दाम्पत्य संबंध मधुर होंगे. कोई करीबी आपकी खुशियों को दोगुना करेगा.
- भाग्यशाली अंक: 8
- भाग्यशाली रंग: महरून
- उपाय: पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं.
मकर राशि
मकर राशि के लोगों का दिन सामान्य रहेगा. आज कोई गलतफहमी आपको हो सकती है. कुछ छुपी हुई कुछ बातें आपके सामने आ सकती हैं. शरीर थोड़ा सुस्ती महसूस करेगा.
- भाग्यशाली अंक: 3
- भाग्यशाली रंग: पीला
- उपाय: माथे पर केसर का तिलक लगाएं और विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें.
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों का दिन शुभ रहेगा. आज आपको धन लाभ होगा. आपके सभी सोचे हुए कार्य पूरे होंगे. कामकाज के लिहाज से आज का दिन शानदार रहेगा. नए कार्य की शुरूआत अच्छी रहेगी.
- भाग्यशाली अंक: 8
- भाग्यशाली रंग: काला या आसमानी
- उपाय: गरीब व्यक्ति को भोजन कराएं और हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाएं.
मीन राशि
मीन राशि के लोगों का दिन शुभ रहेगा. आज शिक्षा के क्षेत्र में आपको उन्नति मिलेगी. दूसरे का उत्साह देखकर आज आप उत्साहित होंगे. साहित्य से जुड़े लोगों के लिए आज दिन बढ़िया है. सोसाइटी में आज आपका मान-सम्मान बढ़ेगा.
- भाग्यशाली अंक: 3
- भाग्यशाली रंग: सुनहरा या पीला
- उपाय: केले के वृक्ष की पूजा करें और चने की दाल का दान करें.
21 February Love Rashifal –
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आज का दिन अपने जज़्बात खुलकर जाहिर करने का है। यदि आप किसी के करीब आना चाहते हैं या अपने रिश्ते को नया नाम देना चाहते हैं, तो पहल करने से न हिचकें। हां, कदम सोच-समझकर बढ़ाएं और सामने वाले की भावनाओं का पूरा सम्मान करें।
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): दिल और दिमाग के बीच खींचतान रह सकती है। आप रिश्ते में आगे बढ़ना चाहते हैं, लेकिन कुछ शंकाएं परेशान कर सकती हैं। खुद से सच बोलें और अपनी भावनाओं को समझें। स्पष्टता ही आपको सही निर्णय तक पहुंचाएगी।
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): प्रेम संबंधों को लेकर ज्यादा सोच-विचार आपको बेचैन कर सकता है। थोड़ा विराम लें और खुद के साथ समय बिताएं। जब आप अपने मन की आवाज सुनेंगे, तो रास्ता खुद साफ हो जाएगा।
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आज साथी के साथ किसी पुराने मुद्दे पर बात करने का अवसर मिल सकता है। बातचीत से गलतफहमियां दूर होंगी। टालने के बजाय खुलकर चर्चा करें, यही रिश्ते को मजबूत बनाएगा।
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): आप अपनी भावनाओं को प्रभावशाली ढंग से व्यक्त करने में सक्षम हैं। आज अपने शब्दों का सही उपयोग करें। प्रेम में कही गई सच्ची बातें रिश्ते में नई गर्माहट ला सकती हैं।
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): साथी की छोटी-छोटी बातों और भावनाओं पर ध्यान दें। इससे आप दोनों के बीच समझ और गहरी होगी। साथ बिताया गया समय रिश्ते में नई ताजगी भर सकता है।
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): हाल ही में किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हुई है तो आज उसका ख्याल मन में बना रहेगा। रिश्ता आगे बढ़ सकता है, लेकिन जल्दबाजी से बचें। एक-दूसरे को समझने का समय दें।
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): आपके मन में किसी के लिए गहरे भाव हैं, पर उन्हें जताने में संकोच हो सकता है। हिम्मत जुटाएं और अपनी बात कहें, लेकिन समझदारी के साथ कदम बढ़ाएं।
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): पिछले दिनों का भ्रम या तनाव अब कम हो सकता है। आपको एहसास होगा कि आपके लिए क्या और कौन महत्वपूर्ण है। हालांकि, कोई बड़ा फैसला लेने से पहले थोड़ा इंतजार करें।
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): रिश्ते में चल रही परेशानी आज सामने आ सकती है। बातों को मन में रखने से स्थिति बिगड़ सकती है। विनम्रता से संवाद करें, समाधान जरूर मिलेगा।
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): अपनी भावनाओं को व्यक्त करना जरूरी है, लेकिन संतुलन के साथ। चुप रहने से दूरी बढ़ सकती है। प्रेम में पारदर्शिता और समझदारी बनाए रखें।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): आप अपने साथी से सच्चा लगाव रखते हैं। आज इसे अपने व्यवहार और छोटे-छोटे प्रयासों से दिखाएं। आपका अपनापन रिश्ते को और गहरा बना देगा।


