CBSE Board Exams 2026: इस 17 फरवरी से CBSE की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। आपको बता दें कि 10वीं की बोर्ड परीक्षा जो 17 फरवरी से शुरू हुईं हैं वो 11 मार्च तक चलेंगी और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 10 अप्रैल तक चलेंगी। दोनों कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं एक ही शिफ्ट में हो रही हैं। इसी बीच दिल्ली मेट्रो ने एक बड़ा एलान किया है जो इन्हीं छात्रों के लिए है। दिल्ली मेट्रो ने 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए एक बड़ा फैसला लिया है। आइए आपको बताते हैं कि वो फैसला क्या है।
आप यह तो जानते ही होंगे कि कई सारे छात्र स्कूल जाने के लिए और बोर्ड की परीक्षाएं चल रही हैं तो अभी भी वो मेट्रो से ही सफर करते हैं। अब कई बार मेट्रो स्टेशन पर भीड़ ज्यादा होती है जिसके कारण उन्हें जाने में लेट हो सकता है और इसी बात को ध्यान में रखते हुए दिल्ली मेट्रो ने अपना यह फैसला लिया है। एक्स प्लेटफॉर्म पर ट्वीट करते हुए DMRC ने लिखा है, ‘CBSE बोर्ड एग्जाम 2026, जो 17 फरवरी से 10 अप्रैल, 2026 तक होने हैं, को देखते हुए दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने एग्जाम देने वाले स्टूडेंट्स के लिए आसान और बिना किसी परेशानी के यात्रा सुनिश्चित करने के लिए व्यवस्था की है।’ उसी पोस्ट में आगे लिखा है, ‘लाखों स्टूडेंट्स शहर भर में आते-जाते हैं, इसलिए DMRC, CISF के साथ पार्टनरशिप में एग्जाम के दिनों में ज़्यादा लोगों की भीड़ को देखते हुए मेट्रो स्टेशनों पर खास सुविधा के उपाय लागू कर रहा है।’
स्टूडेंट्स को तलाशी और टिकटिंग में प्राथमिकता मिलेगी
उस पोस्ट में आगे बताया गया है कि उन छात्रों को जो बोर्ड की परीक्षा देने जा रहे हैं, उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी। पोस्ट के मुताबिक उन छात्रों को तलाशी और टिकट लेने के समय में प्राथमिकता दी जाएगी। आइए आपको बताते हैं कि DMRC छात्रों को क्या सुविधा देने वाली है।
CBSE एडमिट कार्ड लेकर आने वाले स्टूडेंट्स को मेट्रो स्टेशनों पर सिक्योरिटी चेक के दौरान प्राथमिकता दी जाएगी।
टिकट ऑफिस मशीन (TOM) और कस्टमर केयर (CC) सेंटर पर टिकट खरीदते समय भी अपने एडमिट कार्ड दिखाने वाले स्टूडेंट्स को प्राथमिकता दी जाएगी।
मेट्रो स्टेशनों पर खास सेंट्रलाइज़्ड अनाउंसमेंट किए जाएंगे।
News Ghanti पर प्रकाशित सभी समाचार, लेख और जानकारियाँ केवल सामान्य सूचना एवं जन-जागरूकता के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम जानकारी की सटीकता सुनिश्चित करने का प्रयास करते हैं, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की कोई गारंटी नहीं देते। वेबसाइट पर प्रकाशित विचार लेखकों के व्यक्तिगत हैं। किसी भी जानकारी के उपयोग से होने वाली हानि के लिए News Ghanti उत्तरदायी नहीं होगा।