CBSE Board Exams 2026: सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के दौरान छात्रों को राहत, दिल्ली मेट्रो का बड़ा फैसला – जानें क्या फायदा मिलेगा
जानिए फाइनल लिस्ट में कितनी महिलाएं
राजस्थान में मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन में कुल 5,15,19,929 मतदाता शामिल हैं, जिनमें 2,69,57,881 पुरुष, 2,45,61,486 महिलाएं और 562 ट्रांसजेंडर हैं। इसके साथ ही ये भी पता चला है कि 2,42,760 मतदाताओं को सूची से हटाया गया है।
मतदाता वृद्धि
प्रारूप मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद अंतिम प्रकाशन में 10,48,605 मतदाताओं की वृद्धि हुई, जो 2.08 प्रतिशत है। जिलावार वृद्धि में जयपुर में 3.45%, फलोदी में 3.22%, भरतपुर में 2.78%, सिरोही में 2.72% और बूंदी में 2.71% वृद्धि दर्ज की गई।
लिंगानुपात
लिंगानुपात में 2 अंकों की वृद्धि हुई, जो प्रारूप प्रकाशन के समय 909 से अंतिम प्रकाशन में 911 हो गया। जयपुर में 7 अंक, कोटा में 6 अंक और अजमेर, सिरोही, डूंगरपुर, बूंदी, झालावाड़ व बाड़मेर में 4 अंक की वृद्धि हुई।
युवा मतदाता
18-19 वर्ष के युवा मतदाताओं की संख्या में 4,35,061 की वृद्धि हुई, जो 0.82 प्रतिशत है। जयपुर में 1.30%, बाड़मेर में 1.26%, भरतपुर में 1.22%, फलोदी में 1.18% और बूंदी में 1.09% युवा मतदाताओं की वृद्धि दर्ज की गई।
Kawasi Lakhma : पूर्व मंत्री कवासी लखमा बजट सत्र में होंगे शामिल, जानिए कौन-कौन से शर्तों का करना होगा पालन
राजस्थान में SIR प्रक्रिया की विशेषताएं
- ड्राफ्ट सूची: 16 दिसंबर 2025 को 5,04,71,324 मतदाताओं की ड्राफ्ट सूची जारी की गई।
- नए मतदाता: ड्राफ्ट प्रकाशन के बाद 12,91,365 नए मतदाता जोड़े गए।
- हटाए गए मतदाता: 2,42,760 मतदाताओं को सूची से हटाया गया।
- ASD मतदाता: 41,84,891 मतदाता ड्राफ्ट सूची में शामिल नहीं हुए (Absent, Shifted, Dead)।