Horoscope 23 Feb 2026: राशिफल के अनुसार, 23 फरवरी 2026 का दिन कुछ राशियों के लिए अवसर लेकर आएगा, तो कुछ को सतर्क रहने की जरूरत होगी. करियर, व्यापार, स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन में किसे लाभ मिलेगा और किसे संभलकर चलना होगा, आइए जानते हैं आज का राशिफल.
मेष राशि
व्यापार कर रहे लोगों के लिए उत्तम रहेगा. उनकी कुछ व्यापारिक योजनाएं सफल हो सकती हैं. परिवार में किसी सदस्य के विवाह संबंधित कोई फैसला लिया जाएगा,जिसमें आपको बड़े सदस्यों से बातचीत अवश्य करनी होगी. घर से दूर नौकरी में कार्यरत लोगों को आज परिवार के सदस्यों की याद सता सकती है और वह मिलने आ सकते हैं. जो लोग प्रेम जीवन जी रहे हैं वह अपने साथी के प्रेम में डूबे नजर आएंगे.
- भाग्यशाली अंक: 9
- भाग्यशाली रंग: लाल
- उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें और बंदरों को गुड़-चना खिलाएं.
वृषभ राशि
आज आप अपने आपको ऊर्जावान महसूस करेंगे. आर्थिक स्थिति मजबूत होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा. लेकिन कार्यक्षेत्र के कुछ योजनाओं के लटकने के कारण आप थोड़ा तनाव में रहेंगे. जीवनसाथी द्वारा आपको कुछ जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी,जिन्हें आपको समय रहते पूरा करना होगा. विद्यार्थी खेलकूद की प्रतियोगिताओं में भी भाग ले सकते हैं,जिसमें वह सफलता हासिल करने में कामयाब रहेंगे. आपको किसी पिछली की हुई गलती के लिए डांट खानी पड़ सकती है.
- भाग्यशाली अंक: 6
- भाग्यशाली रंग: सफेद
- उपाय: छोटी कन्याओं को मिश्री या सफेद मिठाई खिलाएं.
मिथुन राशि
रोजगार की तलाश कर रहे लोगों के लिए कोई खुशखबरी लेकर आएगा,क्योंकि उनकी वह तलाश खत्म होगी और उन्हें कोई अच्छी नौकरी की प्राप्ति हो सकती है. आपको अपने शरीर से आलस्य को दूर भगाना होगा,नहीं तो आप कामों में कुछ बदलाव कर सकते हैं. यदि आप किसी संपत्ति में निवेश करने की योजना बना रहे हैं,तो भविष्य में वह आपको मन मुताबिक लाभ देने में कामयाब रहेगी,लेकिन आपको कोई नुकसान उठाने से बचना होगा नहीं तो इसका आपको लाभ नहीं मिलेगा.
- भाग्यशाली अंक: 5
- भाग्यशाली रंग: हरा
- उपाय: गणेश जी को दूर्वा (घास) अर्पित करें.
कर्क राशि
आपके विरोधी आपके खिलाफ कोई षड्यंत्र तो रचेंगे,लेकिन वह उसमें खुद ही फंस जाएंगे. पैतृक संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद आज आपको परेशान तो करेगा,लेकिन उसका समाधान भी आप जल्दी खोज सकते हैं. आप अपने कौशल से कोई बड़ा काम करके सफलता पा सकते हैं. आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत रहेगी. कारोबार में आपको कोई बड़ा अवसर प्राप्त हो सकता है. यदि आप किसी मानसिक तनाव से गुजर रहे हैं, तो उससे भी आज आपको छुटकारा मिलेगा.
- भाग्यशाली अंक: 2
- भाग्यशाली रंग: दूधिया सफेद या चांदी
- उपाय: शिवलिंग पर जल चढ़ाएं और “ॐ नमः शिवाय” का जाप करें.
सिंह राशि
नौकरी कर रहे जातक अपने कार्यक्षेत्र में कुछ परिवर्तन कर सकते हैं. यदि आप नौकरी के साथ-साथ किसी पार्ट टाइम कार्य में हाथ आजमाना चाहते हैं,तो आपकी वह इच्छा भी पूरी होगी. मान सम्मान में वृद्धि होने के कारण आप हर कार्य को करने के लिए तत्पर रहेंगे. कार्यक्षेत्र में आपको अत्यधिक जिम्मेदारियों वाला काम मिलने से आप थोड़ा परेशान तो होंगे,लेकिन आप उसे धैर्य बनाकर करें तो वह उसे समय से पूरा करने में आप सफल रहेंगे.
- भाग्यशाली अंक: 1
- भाग्यशाली रंग: नारंगी या सुनहरा
- उपाय: उगते सूर्य को तांबे के लोटे से जल अर्पित करें.
कन्या राशि
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है. आज आपको घर परिवार में जल्दबाजी में कोई निर्णय नहीं लेना है. व्यापारिक मामलों में आपको पिताजी से सलाह मशवरा करना होगा. आर्थिक परेशानियों का आज आपको हल मिलेगा. आप अपने आर्थिक और घरेलू जीवन में तालमेल बनाए रखने में कामयाब रहेंगे. मित्रों के साथ आप कहीं घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं. आपको नए व्यवसाय की शुरुआत करना लाभदायक रहेगा,इसलिए आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं.
- भाग्यशाली अंक: 5
- भाग्यशाली रंग: गहरा हरा
- उपाय: पक्षियों को दाना डालें और गाय को हरा चारा खिलाएं.
तुला राशि
आपकी संतान और जीवनसाथी के बढ़े हुए खर्चों से आपका बजट डगमगा सकता हैं,इसलिए आपको उन पर लगाम लगानी होगी. पिताजी आपकी प्रत्येक कार्य में मदद करेंगे. स्वास्थ्य में गिरावट होने के कारण आपका स्वभाव चिड़चिड़ा रहेगा,जिसके कारण परिवार के सदस्य नाखुश रहेंगे. आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी. आपको कामकाज के सिलसिले में किसी पास व दूर की यात्रा पर जाने का मौका काम मिल सकता है. आप धार्मिक आयोजनों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे.
- भाग्यशाली अंक: 3
- भाग्यशाली रंग: पीला
- उपाय: माथे पर केसर का तिलक लगाएं और विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें.
वृश्चिक राशि
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा. आप अपनी अच्छी सोच का लाभ उठाएंगे,जिससे आपके मित्रों की संख्या में भी इजाफा हो सकता है. यदि आपको कुछ कार्यक्षेत्र में कुछ चुनौतियों ने घेरे हुआ था,तो उनसे भी काफी हद तक आपको निजात मिलेगी. विद्यार्थी पढ़ाई की ओर एकाग्र होकर जुटेंगे वह उसमें सफलता हासिल करने में कामयाब रहेंगे. आपको व्यापार में अटका हुआ धन प्राप्त होने से आपके काफी रुके हुए काम बनेंगे,जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा.
- भाग्यशाली अंक: 7
- भाग्यशाली रंग: गुलाबी
- उपाय: जरूरतमंदों को सफेद वस्त्र या भोजन का दान करें.
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए दिन शुभ परिणाम लेकर आएगा. आपको व्यापारिक क्षेत्रों में कोई बड़ा काम करने के लिए मिल सकता है. परिवार के किसी सदस्य से आज आपको खुशखबरी सुनने को मिलेगी. नौकरी कर रहे लोग कार्यक्षेत्र में अपने आप को बेहतर दिखाने की पूरी कोशिश करेंगे,जिसमें वह कामयाब अवश्य होंगे. कला व संगीत से जुड़े लोगों को आज किसी प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिल सकता है. यदि आपके परिवार में किसी वरिष्ठ सदस्य से कोई कलह चल रही है,तो उसे माफी मांग कर सुलझाना होगा.
- भाग्यशाली अंक: 8
- भाग्यशाली रंग: महरून
- उपाय: पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं.
मकर राशि
आपको साझेदारी में किसी व्यापार को करने से बचना होगा,नहीं तो पार्टनर आपके साथ कोई धोखा करने की कोशिश कर सकता है. नौकरी कर रहे लोगों के कार्य में यदि कुछ रुकावटें आ रही थी,तो वह कुछ समय और बनी रहेगी,उसके बाद ही आपको उनसे सफलता मिलेगी,लेकिन आपको आज किसी पेट संबंधित समस्या होने के कारण परेशानी होगी,इसलिए आपको डॉक्टरी परामर्श अवश्य लेना होगा व लापरवाही बिल्कुल ना बरतें.
- भाग्यशाली अंक: 3
- भाग्यशाली रंग: पीला
- उपाय: माथे पर केसर का तिलक लगाएं और विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें.
कुंभ राशि
कार्यक्षेत्र में आप अपने रूठे व्यवहार के कारण अपने साथियों से भी अच्छे से बातचीत नहीं करेंगे, जिसको कारण वह आपके किसी काम में आपकी मदद नहीं करेंगे. परिवारिक जीवन में संतुलन बनाए रखने में आप कामयाब रहेंगे. व्यापारिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज लाभ मिलता दिख रहा है. आर्थिक स्थिति की यदि आपको चिंता थी,तो वह पहले से बेहतर होगी जिसके कारण आप अपने सभी खर्च आसानी से निकाल पाएंगे.
- भाग्यशाली अंक: 8
- भाग्यशाली रंग: काला या आसमानी
- उपाय: गरीब व्यक्ति को भोजन कराएं और हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाएं.
मीन राशि
आज का दिन आपके लिए धन के मामले में उतार-चढ़ाव लेकर आएगा, इसलिए आज आपको बिना सोचे समझे किसी से भी धन संबंधित कोई डील करने से बचना होगा, नहीं तो कोई गलत निर्णय ले सकते हैं. कार्यक्षेत्र में जल्दबाजी में किया गया कार्य आपका सिर दर्द बन सकता है,इसलिए आप परेशान रहेंगे. विद्यार्थियों के लिए यह समय उत्तम है,इसलिए वह प्रतियोगिता में सफलता अर्जित कर सकते हैं. छोटे व्यापारी आज कुछ परेशान नजर आएंगे.
- भाग्यशाली अंक: 3
- भाग्यशाली रंग: सुनहरा या पीला
- उपाय: केले के वृक्ष की पूजा करें और चने की दाल का दान करें.
23 February Love Rashifal –
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope)
आज आपका प्रेम जीवन रोमांच और उत्साह से भरा रहेगा। अपने साथी के साथ समय बिताने के कई मौके मिलेंगे, जिससे संबंधों में घनिष्ठता और अपनापन बढ़ेगा। अविवाहित जातकों के लिए यह दिन किसी खास व्यक्ति से बातचीत शुरू करने का अच्छा समय है, जो आगे रिश्ते में बदल सकता है। हालांकि, गुस्से और जल्दबाज़ी से बचना जरूरी है। छोटी-सी बात पर भी विवाद हो सकता है, इसलिए शांत और समझदारी भरा रवैया अपनाएँ। आज आपके प्रेम संबंधों में मधुरता और संतुलन बनाए रखने के लिए संवेदनशीलता और स्पष्ट संवाद महत्वपूर्ण रहेंगे।
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)
आज रिश्तों में स्थिरता और भरोसा बढ़ेगा। जीवनसाथी या पार्टनर के साथ भावनात्मक जुड़ाव गहरा महसूस होगा। पुराने मतभेदों को सुलझाने के लिए यह समय अनुकूल है। अविवाहित जातकों को प्रेम प्रस्ताव या संकेत मिलने की संभावना है, जो रोमांटिक बातचीत का अवसर देंगे। इस दिन आपकी भावनाओं को व्यक्त करने का तरीका खास महत्व रखेगा। खुले दिल से और ईमानदारी के साथ संवाद करने से प्रेम जीवन में मिठास और संतुलन बना रहेगा।
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope)
आज आपके प्रेम संबंधों में संवाद मजबूत रहेगा। आप अपने दिल की बात खुलकर कह पाएंगे और किसी भी तरह की गलतफहमी आसानी से दूर हो सकती है। पुराने प्रेमी से संपर्क हो सकता है, जिससे पुरानी भावनाएँ फिर से जाग सकती हैं। विवाहित जातकों के लिए यह दिन ईमानदारी और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए अच्छा है। छोटे-छोटे मामलों में भी साफ-साफ बात करना रिश्तों में विश्वास और नज़दीकी बनाए रखेगा।
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope)
आज भावनाएँ अधिक गहरी रहेंगी और पार्टनर से अपेक्षाएँ बढ़ सकती हैं। इसलिए संतुलन बनाए रखना जरूरी है। विवाहित जीवन में अपनापन और समझ बढ़ेगी। सिंगल जातकों के लिए किसी करीबी मित्र या परिचित के प्रति आकर्षण महसूस होने की संभावना है, जो आगे चलकर रोमांटिक रिश्ते में बदल सकता है। आज आपके रिश्तों में संवेदनशीलता, प्यार और नज़दीकी पर ध्यान देना महत्वपूर्ण होगा।
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope)
आज प्रेम जीवन में आत्मविश्वास झलकेगा। आप अपने साथी को विशेष महसूस कराएंगे और रोमांटिक डेट या सरप्राइज की संभावना बनी रहेगी। अविवाहित जातकों के लिए प्रेम प्रस्ताव मिलने की संभावना भी है। हालांकि, अहंकार या दिखावे से बचें, तभी संबंधों में मधुरता और समझ बनी रहेगी। इस दिन संवाद में नर्मी और संवेदनशीलता बनाए रखना आपके प्रेम जीवन को संतुलित और सुखमय बनाएगा।
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope)
आज प्रेम जीवन में थोड़ी उलझन या गलतफहमियाँ हो सकती हैं। किसी बात को लेकर छोटी नोक-झोंक हो सकती है, लेकिन शांत और समझदारी से की गई बातचीत से समाधान संभव है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और सिंगल जातकों को जल्दबाज़ी में निर्णय लेने से बचना चाहिए। आज संवाद और संवेदनशीलता पर ध्यान देने से प्रेम जीवन में संतुलन और भरोसा बनाए रखा जा सकता है।
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope)
आज प्रेम में संतुलन और सामंजस्य बना रहेगा। पार्टनर के साथ भावनात्मक और मानसिक तालमेल मजबूत होगा। विवाह योग्य जातकों के लिए शुभ समाचार या प्रेम संबंधों में सकारात्मक बदलाव की संभावना है। पुराने रिश्ते या यादें ताज़ा हो सकती हैं, जिससे रोमांस और अपनापन बढ़ेगा। आज आपके प्रेम जीवन में स्पष्ट संवाद, समझ और नज़दीकी बनाए रखना जरूरी है।
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope)
आज प्रेम जीवन में गहराई और आकर्षण बढ़ेगा। पार्टनर के साथ निजी और रोमांटिक पल बिताने का मौका मिलेगा। विवाहित जातकों को ईर्ष्या या शक से बचना चाहिए। सिंगल जातकों के लिए किसी रहस्यमयी या आकर्षक व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जो आगे चलकर रोमांटिक संबंध में बदल सकती है। आज संवेदनशीलता, भरोसा और स्पष्ट संवाद पर ध्यान दें।
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope)
आज प्रेम जीवन में स्वतंत्रता और खुलापन महसूस होगा। पार्टनर के साथ विचार और भावनाएँ साझा करने का समय मिलेगा। दूर रहने वाले प्रेमियों के बीच संवाद बढ़ेगा और दूरी कम होगी। अविवाहित जातकों के लिए यात्रा या नए वातावरण में आकर्षण महसूस होने की संभावना है। आज प्रेम में खुलापन, भरोसा और संवाद को प्राथमिकता दें।
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope)
आज रिश्तों में गंभीरता और प्रतिबद्धता नजर आएगी। जीवनसाथी के साथ भविष्य की योजनाओं पर चर्चा हो सकती है। प्रेम संबंधों में स्थिरता और भरोसा बढ़ेगा। सिंगल जातकों के लिए किसी पर भरोसा करने में समय लेना बेहतर रहेगा। आज प्रेम जीवन में समझदारी, स्पष्टता और भावनात्मक स्थिरता बनाए रखना आवश्यक है।
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope)
आज प्रेम जीवन में नवीनता और उत्साह रहेगा। पार्टनर के साथ कुछ नया करने या रोमांचक गतिविधियों में शामिल होने की योजना बन सकती है। दोस्ती से प्यार में बदलने की संभावना बनी रहेगी। विवाहित जीवन में समझ और सहयोग बढ़ेगा, जिससे संबंध और मजबूत होंगे। आज संवाद, रोमांच और आपसी तालमेल पर ध्यान दें।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope)
आज प्रेम में भावुकता और रोमांस बना रहेगा। पार्टनर के साथ गहरी भावनात्मक बातचीत होगी। सिंगल जातकों को किसी पुराने प्रेम से संदेश या संपर्क मिल सकता है। दिल की सुनना जरूरी है, लेकिन व्यावहारिक दृष्टिकोण बनाए रखना भी महत्वपूर्ण है, ताकि निर्णय सही और संतुलित हों। आज प्रेम जीवन में संवेदनशीलता, स्पष्टता और नज़दीकी बनाए रखना प्रमुख रहेगा।


