देश की सेवा करने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए एक बड़ी और अहम खबर सामने आई है. UPSC ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल यानी CAPF में असिस्टेंट कमांडेंट के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. जो उम्मीदवार UPSC CAPF असिस्टेंट कमांडेंट परीक्षा 2026 की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए यह सुनहरा मौका है. यूपीएससी की ओर से इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. इन पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 12 मार्च 2026 तय की गई है.
आयोग ने साफ कहा है कि अंतिम तारीख के बाद किसी भी उम्मीदवार का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा. केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल देश की आंतरिक सुरक्षा में अहम भूमिका निभाते हैं. इसमें BSF, CRPF, CISF, ITBP और SSB जैसे बल शामिल हैं. असिस्टेंट कमांडेंट इन बलों में अफसर स्तर का पद होता है, जहां जिम्मेदारी के साथ सम्मान भी मिलता है. यही वजह है कि हर साल लाखों युवा इस परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं.
India A Asia Cup 2026 Champion : वुमेंस एशिया कप पर टीम इंडिया का कब्जा, फाइनल में बांग्लादेश को हराकर बनी चैंपियन
पात्रता मानदंड क्या हैं
असिस्टेंट कमांडेंट पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को कुछ जरूरी शर्तें पूरी करनी होंगी. उम्मीदवार की आयु की गणना 01 अगस्त 2026 के आधार पर की जाएगी. न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए. हालांकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी.
अधिसूचना के अनुसार अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट दी जाएगी. वहीं अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को 3 वर्ष की छूट मिलेगी. इससे ज्यादा से ज्यादा युवाओं को परीक्षा में शामिल होने का अवसर मिलेगा.
शैक्षणिक योग्यता क्या होनी चाहिए
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का भारत के किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से स्नातक होना जरूरी है. किसी भी विषय में ग्रेजुएशन करने वाले उम्मीदवार इस परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं.
कैसे होगा चयन
UPSC CAPF असिस्टेंट कमांडेंट भर्ती प्रक्रिया कई चरणों में पूरी की जाएगी. सबसे पहले उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा देनी होगी. लिखित परीक्षा में कुल दो पेपर होंगे. पेपर-1 में 250 अंकों के प्रश्न पूछे जाएंगे, जबकि पेपर-2 में 200 अंकों के सवाल होंगे. यह लिखित परीक्षा 19 जुलाई 2026 को आयोजित की जाएगी.
परीक्षा का पूरा शेड्यूल
पेपर-1 सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगा.
पेपर-2 दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित किया जाएगा.
लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को अगले चरण के लिए बुलाया जाएगा.
पीईटी और पीएसटी टेस्ट
लिखित परीक्षा पास करने के बाद उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा यानी PET और शारीरिक मानक परीक्षा यानी PST देनी होगी. इसमें उम्मीदवारों की दौड़, ऊंचाई, वजन और अन्य शारीरिक मानकों की जांच की जाएगी. यह चरण CAPF जैसे बलों के लिए बेहद जरूरी माना जाता है.
अमेरिका-ईरान तनाव बढ़ा: होर्मुज जलडमरूमध्य में ईरान ने दागी Sayyad-3G मिसाइल, समुद्री क्षेत्र में बढ़ी हलचल
ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
- सबसे पहले यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
- होमपेज पर मौजूद ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करें.
- अब UPSC CAPF AC Recruitment 2026 के लिंक को चुनें.
- इसके बाद मांगी गई सभी जानकारी ध्यान से भरें.
- आवेदन जमा करने के बाद उसका एक प्रिंट आउट जरूर निकाल लें.