दिल्ली में शराब पीना पड़ेगा महंगा, नई आबकारी नीति में अलग-अलग श्रेणियों पर 10% तक बढ़ा लाइसेंस शुल्क
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, राजस्थान के नागौर जिले के गोटन कस्बे से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। स्कूल के कॉर्डिनेटर गोपाल जाखड़ ने बताया कि टालनपुर निवासी राजेंद्र की 9 वर्षीय बेटी दिव्या, जो पांचवीं कक्षा की छात्रा थी, रोज की तरह 23 फरवरी को सुबह करीब 7:48 बजे स्कूल पहुंची थी। प्रार्थना शुरू होने से पहले वह अन्य बच्चों के साथ ग्राउंड में खेल रही थी। इसी दौरान अचानक वह लड़खड़ाकर गिर पड़ी और बेहोश हो गई।
डॉक्टरों ने बताया मौत का कारण
छात्रा के गिरने और बेहोश होने के बाद स्कूल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। स्कूल के स्टाफ ने तुरंत परिजनों को इस घटना के बारे में सूचना दी और बिना देरी किए दिव्या को गोटन के राजकीय अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है।
फरवरी में मार्च जैसी गर्मी! दिल्ली समेत कई राज्यों में 3-5°C बढ़ा तापमान, महाराष्ट्र-तमिलनाडु में 36°C पार
बड़े भाई की भी हुई थी मौत
हैरानी की बात यह है कि करीब चार महीने पहले दिव्या के बड़े भाई की भी हार्ट अटैक से इसी तरह मौत हो चुकी थी। घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। वहीं, लगातार हार्ट अटैक से बच्चों की हो रही मौत के मामले में शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अमित सोनगरा ने बताया कि लगातार बच्चों में हार्ट अटैक के मामले सामने आ रहे हैं जो कि गंभीर है। उन्होंने कहा है कि अधिकांश से आनुवांशिक लक्षणों के चलते हुए इस तरह के मामले सामने आते हैं। इसके साथ ही वायरल इनफेक्शन के चलते हुए भी हार्ट अटैक के मामलों में बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने लक्षण आने पर नियमित चेकअप चिकित्सकों से परामर्श लेने की सलाह दी।