Rashifal 28 February 2026: द्रिक पंचांग के अनुसार, 28 फरवरी 2026 को फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि और त्रयोदशी तिथि रहेगी. साथ ही मन-मानसिक स्थिति के दाता ग्रह चंद्र का कर्क राशि में गोचर होगा. चलिए अब जानते हैं ग्रह गोचर, योग, महासंयोग और युति आदि का 28 फरवरी 2026 के दिन 12 राशियों के जीवन पर कैसा प्रभाव पड़ेगा.
मेष राशि (Aries)- परिवार में खुशनुमा माहौल के रहने से मन को संतुष्टि मिलेगी. कामकाज की स्थिति की बात करें तो वो ठीक-ठाक रहेगी. दिनभर आप लोगों से बेवजह विवाद करने से बचेंगे तो अच्छा रहेगा.
वृषभ राशि (Taurus)- दिन की शुरुआत में माता-पिता के साथ से जरूरी काम पूरे होंगे. इसके अलावा सेहत का साथ और आर्थिक लाभ होने के भी 28 फरवरी 2026 को योग हैं.
मिथुन राशि (Gemini)- दिनभर शरीर में चुस्ती रहेगी. उम्मीद है कि 28 फरवरी 2026 को सभी काम वक्त पर हो जाएंगे. जो लोग शनिवार को घर वालों के साथ कहीं घूमने जा रहे हैं, उनका किसी अनजान शख्स से झगड़ा हो सकता है.
कर्क राशि (Cancer)- पिता के साथ समय बिताने से मन खुश रहेगा. अगर आपकी शादी नहीं हुई है तो किसी रिश्तेदार के घर से 28 फरवरी 2026 के दिन आपके लिए रिश्ता आ सकता है. आर्थिक स्थिति भी शाम तक ठीक रहेगी.
सिंह राशि (Leo)- बेवजह लोगों से उलझने से बचें, नहीं तो किसी बड़ी मुश्किल में फंस सकते हैं. नई चीजों की खरीदारी के लिए 28 फरवरी 2026 का दिन कामकाजी लोगों के लिए ठीक नहीं है.
कन्या राशि (Virgo)- किसी खास दोस्त से मतभेद होने के कारण मन परेशान रहेगा. कन्या राशि वालों की सेहत 28 फरवरी 2026 को ज्यादा अच्छी नहीं रहेगी. गंभीर चोट लगने की भी संभावना है.
तुला राशि (Libra)- सुबह-सुबह किसी जरूरी काम के होने से खुशी होगी. नया रिश्ता जोड़ने के लिए 28 फरवरी 2026 का दिन शुभ है. ग्रहों की कृपा से इस दिन आपको धन लाभ भी हो सकता है.
वृश्चिक राशि (Scorpio)- कामकाज में बरकत होने से कामकाजी लोगों का मन प्रसन्न रहेगा. इसके अलावा घर का वातावरण अनुकूल रहेगा. ग्रहों की स्थिति की बात करें तो बच्चों का दिनभर पढ़ाई में मन लगेगा.
धनु राशि (Sagittarius)- धनु राशि वालों को प्रतियोगी परीक्षा में शनिवार के दिन कामयाबी मिलने के योग हैं. इसके अलावा धर्म-कर्म में रुचि बढ़ने से बच्चों का मन स्थिर रहेगा और वो गलत संगत में फंसने से बचे रहेंगे.
मकर राशि (Capricorn)- दिन की शुरुआत में शुभ समाचार की जगह कोई अशुभ सूचना मिल सकती है. शनिवार को घर में चोरी होने की भी संभावना है. बता दें कि धार्मिक यात्रा करने के लिए पूरा दिन उत्तम है.
कुंभ राशि (Aquarius)- घर में यदि झगड़ा चल रहा है तो वो दूर होगा. जीवनसाथी आपकी बातों को अहमियत देगा और मुश्किल समय में साथ नहीं छोड़ेगा. हालांकि, स्वास्थ्य कुछ ज्यादा अच्छा नहीं रहेगा.
मीन राशि (Pisces)- मन के मुताबिक मुनाफा न होने के कारण मीन राशि वालों को 28 फरवरी 2026 के दिन तनाव रहेगा. साथ ही बच्चे गलत संगत में फंस सकते हैं. इसके अलावा उम्मीद से ज्यादा खर्च होने के योग हैं. (डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है.
Contractor Yard Fire: ठेकेदार के यार्ड में लगी भीषण आग, रेल ट्रैक निर्माण सामग्री जलकर राख
28 February Love Rashifal –
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): अपने परिवार और प्रियजनों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। आपके मन में उत्साह का संचार होगा। प्रियजनों के साथ बिताया गया समय आपको मानसिक शांति देगा। दोस्तों से पूरा सपोर्ट मिलेगा। रिश्तेदारों से मिलने के मौके मिलेंगे।
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): घर में खुशी और जश्न का माहौल रहेगा। अपनों के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को अच्छे से निभाएंगे। रिश्तों में मिठास आएगी। पूरा परिवार खुशियां मनाने के लिए एक साथ आएगा। आपको मनचाहे प्रपोजल मिल सकते हैं।
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): आपको भावनाओं और तर्क के बीच संतुलन रखना होगा। सिंगल लोगों नए रिश्ते में आ सकते हैं। व्यस्तता के कारण पति-पत्नी थोड़ी दूरी महसूस कर सकते हैं। लेकिन समझदारी से आप स्थिति संभल सकते हैं। कोई छोटा सरप्राइज रिश्ते में नवीनता लाएगा।
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): अपने मन की बात कहने में जल्दबाजी न करें। इमोशनल मामलों में धैर्य बनाए रखें यह आपके लिए लाभकारी रहेगा। संभव हो तो परिवार के लिए समय निकालें। एक-दूसरे की खुशी का सम्मान करें। रिश्तेदारों से मिलना-जुलना हो सकता है।
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): करीबियों के साथ कुछ यादगार पल बिताएंगे। एक दुसरे से बात साझा करने से आपसी तालमेल बेहतर होगा। आपके प्रेमी आपकी बातों की कद्र करेंगे। अपनों से मिलने के कई मौके मिलेंगे।
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): पार्टनर से अपने दिल की बात साझा कर पाएंगे। परिवार कि ओर से आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। पार्टनर कि कोई बात बुरी लगे तो तुरंत जवाब न दें बल्कि सोच समझकर अपनी बात को रखें। आपकी बोली और व्यवहार दूसरों को आपकी ओर आकर्षित करेगा।
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): अपने रिश्तों में सकारत्मकता महसूस होगी। अपने करीबियों से पाने दिल की बात कर पाएंगे। परिवार के सदस्य और आपके पार्टनर आपसे खुश रहेंगे जिससे रिश्तों में मजबूती आएगी। आप सबकी खुशी का ध्यान रखेंगे, जिससे आपकी दोस्ती गहरी होगी।
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): परिवार और रिश्तेदारों का सहयोग मिलेगा। आप परिवार को एकसाथ रखने की क्षमता रखते हैं। अपने किसी ख़ास से मिलने-जुलने के कई मौके आएंगे। आपको सामजस्य बनाए रखने की जरूरत है। दिल के मामलों में थोड़ा सब्र बनाए रखें।
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): शादीशुदा ज़िंदगी में मिठास आएगी। आपका पार्टनर आपसे खुश रहेगा। दोस्ती पक्की होगी। रिश्ते पहले से ज़्यादा मजबूत होंगे। बस ध्यान रखें कि ज़िद और अहम बीच में न आने दें। निजी जीवन में आपका प्यार भरा व्यवहार रिश्तों को और भी गहरा बनाएगा।
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): सुनी-सुनाई बातों पर यकीन करने के बजाय सच जानने की कोशिश करें। अपनों को नज़रअंदाज़ न करें। रिश्तों में सादगी और संतुलन बना रहेगा। एक-दूसरे की बात ध्यान से सुनने से रिश्तों में तालमेल बैठेगा।
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): रिश्तों में मिठास रहेगी । अपनों से मिलने के मौके मिलेंगे और आपसी रिश्ते मजबूत होंगे। आप दूसरों की जरूरतों को समझेंगे और उनकी मदद के लिए तैयार रहेंगे। पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। नए लोगों से आपकी नजदीकियां भी बढ़ सकती हैं।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): छोटी-छोटी बातों पर झगड़े से बचें। परिवार में सहनशीलता बनाए रखना जरूरी है। अपने करीबियों से मेलजोल बढ़ाएं। उनकी भावनाओं को समझने की कोशिश करें। निजी मामलों में आपकी दिलचस्पी बढ़ेगी।


