Horoscope for 1 March 2026 : रविवार को बन रहे खास योग, धन से जुड़े फैसलों में बरतें सावधानी; जानिए सभी राशियों का दैनिक और लव राशिफल
दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?
राजधानी दिल्ली में आज मौसम साफ और ड्राई रहेगा, बारिश के आसार नहीं है इसलिए दिन के तापमान में वृद्धि होगी। गुरुवार को यहां पर अधिकतम तापमान की बात करें तो 29 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है, यहां की आबोहवा पहले से तो सुधरी है लेकिन अब भी स्थिति बढ़िया नहीं है।
हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी की आशंका
मंडी, शिमला, सिरमौर, सोलन, बिलासपुर, चंबा, हमीरपुर, कांगड़ा, किन्नौर, कुल्लू, लाहौल और स्पीति में आज येलो अलर्ट जारी है, कुछ स्थानों पर बर्फबारी की आशंका है।
पश्चिम बंगाल में बरसेंगे बादल
कोलकाता,सुंदरबन, इछामती, बसीरहाट, राणाघाट, बिष्णुपुर, बहरामपुर और जंगीपुर में आंधी-तूफान की आशंका है, जिसके लिए अलर्ट जारी किया गया है।
उत्तराखंड में होगी तगड़ी बारिश
उत्तरकाशी, चमोली, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, टिहरी, हरिद्वार, नैनीताल, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, चंपावत, और देहरादून में बारिश बर्फबारी के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी।
राजस्थान का मौसम अपडेट
जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, बीकानेर, कोटा, अजमेर, भरतपुर, बाड़मेर, जैसलमेर, और भीलवाड़ा में आज मौसम शुष्क रहेगा , यहां पर 2 मार्च के बाद यहां पर गर्मी का प्रकोप बढ़ेगा और पारा चढ़ेगा।
CG Crime News: रायपुर के सटोरिए गोवा से चला रहे थे ऑनलाइन सट्टा, करोड़ों का कारोबार उजागर
पूर्वोत्तर में होगी बारिश
सिक्किम, मेघालय, असम , त्रिपुरा में भारी बारिश का अलर्ट जारी है और लोगों से अपील की गई है कि घर से बाहर निकलते वक्त एक बार मौसम अपडेट जरूर चेक करें।
कर्नाटक में भारी बारिश की आशंका
बागलकोट, बेंगलुरु ग्रामीण, बेंगलूरु शहरी, बेलगावि, बल्लारी, बीदर, चामराजनगर, चिकबल्लापुर, चिकमगलूर, चित्रदुर्ग, दक्षिण कन्नड़, दावणगेरे, धारवाड़, गदग, गुलबर्गा, हासन, हावेरी, कोडगु, कोलार, कोप्पल, मंड्या, मैसूर, रायचूर, रामनगर, शिवमोग्गा, तुमकूर में आंधी तूफान की आशंका है।