Israel Iran War: ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई है। अमेरिकी और इजरायली हमलों में खामेनेई की जान चली गई। अमेरिकी अखबार ने ईरान में हुए हमलों के सैटेलाइट फोटो और वीडियो शेयर किए हैं। इन तस्वीरों में साफ दिख रहा है कि अमेरिका और इजरायल ने ईरान पर शनिवार को कितना सटीक हमला किया था।
दि वाशिंदटन पोस्ट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इन तस्वीरों को शेयर किया है। इसमें लिखा गया, ‘सैटेलाइट इमेज और वीडियो से ईरान पर हमलों के दर्जनों टारगेट का पता चला है। ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई का तेहरान में स्थित वो कंपाउंड भी शामिल है।
सैटेलाइट तस्वीरों से टारगेट की भयावहता का चला पता
अमेरिका और इजरायली हमलों ने ईरान में कहां-कहां निशाना बनाया है। इसकी सैटेलाइट तस्वीरों से ही टारगेट की भयावहता का पता चलता है। हमलों के बाद मलबा और धुआं उठता हुआ दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि खामेनेई यहां ही अपने परिवार के लोगों के साथ रहते थे। खामेनेई के साथ ही परिवार के अन्य लोग भी हमले में मारे गए हैं।
ईरान की राजधानी तेहरान में खामेनेई के कंपाउंड की जो सैटेलाइट तस्वीरें सामने आई हैं, उसमें हमले के पहले और बाद का सीन दिखाया गया है। पहली फोटो फरवरी 2025 की है। दूसरी फोटो हमले के बाद यानी 28, फरवरी 2026 की है। इसमें साफ दिख रहा है कि हमले के बाद खामेनेई का तेहरान में स्थित कंपाउंड पूरी तरह ध्वस्त हो गया है। इसके बाद वहां से काला धुआं उठ रहा है।
News Ghanti पर प्रकाशित सभी समाचार, लेख और जानकारियाँ केवल सामान्य सूचना एवं जन-जागरूकता के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम जानकारी की सटीकता सुनिश्चित करने का प्रयास करते हैं, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की कोई गारंटी नहीं देते। वेबसाइट पर प्रकाशित विचार लेखकों के व्यक्तिगत हैं। किसी भी जानकारी के उपयोग से होने वाली हानि के लिए News Ghanti उत्तरदायी नहीं होगा।