65 Year Old Woman Auto Driver Mangla Aaji: हौंसले उम्र के मोहताज नहीं होते हैं। वहीं जरूरी नहीं कि उम्र ढलने के साथ आप जिम्मेदारी उठाने में असक्षम हो जाएं। इसका एक उदाहरण महाराष्ट्र के सतारा जिले में देखने को मिला, जहां एक 65 साल की बुजुर्ग महिला हर दिन ऑटो रिक्शा चलाकर अपने घर का खर्च चलाती हैं, साथ ही पूरे समाज के लिए प्रेरणा की मिसाल बन चुकी हैं। बुलंद हौसलों वाली इस बुजुर्ग महिला का नाम मंगला अवाले है। मंगला ताई ने दिखा दिया कि आत्मसम्मान के साथ जीने के लिए उम्र, हालात या लिंग कभी बाधा नहीं बन सकते। उन्होंने ग्रामीण बुजुर्गों, महिलाओं और खासकर उन विधवाओं के लिए नई उम्मीद की रोशनी जलाई है जो समाज से डरकर घर बैठ जाती हैं। आइए जानते हैं मंगला आजी के जीवन संघर्ष के बारे में।


