होली से पहले दिल्ली सरकार दिल्लीवालों को बड़ा तोहफा देने जा रही है। इंदिरा गांधी स्टेडियम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों 4-4 योजनाओं का शुभारंभ हो रहा है। इसमें आज महिलाओं को तकरीबन 100 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। महिलाओं को पिंक कार्ड जारी किया जाएगा। साथ ही दिल्ली सरकार आज से फ्री सिलेंडर दिए जाने का वादा पूरा कर रही है।
Israel-Iran War News : दुबई, अबुधाबी, शारजाह और इजरायल में फंसे 150 से ज्यादा छत्तीसगढ़ी नागरिक, इजरायल-ईरान संघर्ष ने बढ़ाई मुश्किलें
दिल्ली सरकार की लाडली योजना
1. लाडली योजना के तहत 40 हजार से अधिक लाभार्थियों को तकरीबन 100 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। ये योजना दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के द्वारा शुरू की गई थी। इस योजना के तहत रजिस्टर्ड दिल्ली की बालिकाओं को दिल्ली सरकार 50 हजार रुपए देती थी। लेकिन आम आदमी पार्टी सरकार के दौरान लाडली योजना का लाभ नहीं मिला था।
इस योजना के 40 हजार से अधिक लाभार्थियों के खाते में आज 100 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए जाएंगे। केंद्र सरकार की योजना ‘मेरी पूंजी मेरा अधिकार के तहत’ लाडली स्कीम के पैसे दिए जाएंगे।
महिलाओं के लिए पिंक कार्ड
2. महिलाओं को DTC की बसों में फ्री सफर करने के लिए दिल्ली सरकार आज से PINK CARD जारी करेगी।
आज पूरा होगा फ्री सिलेंडर देने का वादा
3. होली और दीपावली में फ्री सिलेंडर देने का वादा भी आज पूरा जाएगा। बीजेपी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के समय वादा किया था कि अगर दिल्ली में हमारी सरकार बनेगी तो होली और दीपावली ने फ्री सिलेंडर देंगे। आज इस वादे को पूरा किया जा रहा है। इस योजना के तहत 129 करोड़ रुपये 17.5 लाख लाभार्थियों के खाते में ट्रांसफर किया जाएगा।
Public Holidays in March 2026: छत्तीसगढ़ में 3 दिन की सरकारी छुट्टी, सभी स्कूल, ऑफिस और बैंक रहेंगे बंद
लखपति बिटिया योजना की भी शुरुआत
4. लखपति बिटिया योजना की भी आज शुरुआत होगी। इस योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) श्रेणी में आने वाली दिल्ली की बेटियों को जन्म से लेकर स्नातक तक अलग-अलग समय मे कुल मिलाकर सरकार एक लाख रुपये देगी।
बता दें कि 31 मार्च 2026 को लाडली योजना बंद हो जाएगी। 1 अप्रैल 2026 से लखपति बिटिया योजना शुरू हो जाएगी।