Tips For A Healthy Heart: अचानक नहीं होती दिल की बीमारियां! जानें वो छोटी और नियमित आदतें जो रखती हैं आपका हार्ट हमेशा सेहतमंद
यूपी में कब बंद रहेंगी शराब की दुकानें
उत्तर प्रदेश में 4 मार्च और 5 मार्च को दोपहर तक कई जगहों पर शराब की दुकानें बंद रखी गई हैं. प्रयागराज में जिलाधिकारी के आदेशानुसार 4 मार्च शाम 5 बजे से 5 मार्च दोपहर 2 बजे तक सभी देशी, विदेशी, बीयर और मॉडल शॉप बंद रहेंगी. नोएडा-गाजियाबाद होली पार्टियों के लिए FL-11 लाइसेंस अनिवार्य कर दिया गया है. बिना लाइसेंस के शराब परोसने पर भारी जुर्माना और कानूनी कार्रवाई होगी.
महाराष्ट्र में मुंबई- पुणे में शराबबंदी
ऐसी खबरें थीं कि महाराष्ट्र सरकार होली से ड्राई डे हटा सकती है, लेकिन आबकारी विभाग ने साफ किया है कि 4 मार्च को ड्राई डे कायम रहेगा. 23 मार्च को शहीद दिवस और 26 मार्च राम नवमी को भी महाराष्ट्र में शराब की दुकानें बंद रह सकती हैं.
छत्तीसगढ़ और राजस्थान में ठेके बंद
छत्तीसगढ़ में 4 मार्च धुलेंडी को पूरे प्रदेश में शराब की दुकानें बंद रहेंगी. इस बार भांग और भांग घोटा की बिक्री पर भी प्रतिबंध लगाया गया है. मध्य प्रदेश में भी शराब की बिक्री पर प्रतिबंध होली के दिन रहेगा. राजस्थान में भी 4 मार्च को शराब की दुकानें बंद रहेंगी. राजस्थान आबकारी विभाग ने अवैध शराब की बिक्री रोकने के लिए स्पेशल टीमें गठित की हैं.
Archery Champion Sheetal Devi: भारत की आर्चरी क्वीन, जानिए संघर्ष और सफलता की कहानी
मार्च में कब-कब ड्राई डे
4 मार्च (बुधवार) : होली पर लगभग पूरे भारत में
21 मार्च (शनिवार) : ईद-उल-फितर, दिल्ली, यूपी, महाराष्ट्र में संभव
23 मार्च (सोमवार) : शहीद दिवस, मुख्य तौर पर महाराष्ट्र
26 मार्च (गुरुवार) : राम नवमी पर दिल्ली, राजस्थान, यूपी, महाराष्ट्र
31 मार्च (मंगलवार) : महावीर जयंती, ज्यादातर उत्तर भारतीय राज्यों में