Rajasthan : राज्य में रबी विपणन सीजन 2026-27 के दौरान न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीद का कार्य 10 मार्च से प्रारंभ होगा, जो 30 जून तक जारी रहेगा। गेहूं खरीद कार्य के लिए राज्य में कुल 383 क्रय केंद्र स्थापित किए गए हैं। किसानों से गेहूं खरीद कार्य भारतीय खाद्य निगम, राजफेड, तिलम संघ, नाफेड एवं एनसीसीएफ के साथ इस वर्ष से समर्थन मूल्य राज्य के किसान अपनी उपज (गेहूं) विक्रय के लिए 25 जून तक स्वयं अथवा ई-मित्र के माध्यम से राजस्थान राज्य खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम के माध्यम से भी किया जाएगा।


