Israel US Iran War Update: इजरायल और अमेरिका के हमले ने एक तरफ जहां ईरान में भारी तबाही मचाई है तो वहीं तेहरान भी अपने दुश्मन को मिसाइल हमलों से करारा जवाब दे रहा है। ईरान के ब्रिगेडियर जनरल किउमर्स हेदारी ने इस बीच बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा, ” हम वैश्विकवादी अमेरिका के साथ समुद्र, वायु और अंतरिक्ष में भीषण युद्ध में हैं। हम अमेरिकियों के साथ एक ऐतिहासिक लड़ाई में आमने-सामने हैं, जिसका सामना अमेरिकी सेना ने अपने शर्मनाक और आपराधिक इतिहास में कभी नहीं किया है, और उन्हें निश्चित रूप से बहुत कठोर और खेदजनक परिणाम भुगतने पड़ेंगे।”
We are engaged in a heavy battle at sea, in the air, and in space with the globalist America.
We are face-to-face with the Americans in a historical battle that the US military has not experienced throughout its shameful and criminal… pic.twitter.com/YGZeFU20ye
इजरायल ने ईरान के YAK-130 फाइटर जेट को मार गिरान का दावा किया है। इजरायल ने एक वीडियो जारी कर बताया कि उसने तेहरान के आसमान में F-35I “अदिर” से ईरानी विमान पर हमला किया। इजरायल ने हवाई सेना ईरानी आतंकी शासन की दर्जनों बुनियादी ढांचों पर हमले जारी रख रही है और तेहरान के आसमान में वायु श्रेष्ठता स्थापित करने का रास्ता साफ कर रही है।
"ביצעתי, המטרה נפלה, נמשיך לתקיפה": תיעוד ראשון ממטוס ה״אדיר״ (F-35I) מפיל מטוס קרב איראני (YAK-130) מעל שמי טהרן.
חיל-האוויר ממשיך לתקוף עשרות תשתיות של משטר הטרור האיראני וסולל את הדרך ליצירת עליונות אווירית בשמי טהרן. pic.twitter.com/RGUX4x1bFK
ईरान ने अपने नागरिकों से पानी-बिजली बचाने के लिए कहा
ईरान के ऊर्जा मंत्री अब्बास अलीबादी ने लोगों से पानी और बिजली के इस्तेमाल को लेकर सावधान रहने को कहा है। उन्होंने बताया कि अमेरिका और इजरायल के हमलों से खराब हुई जगहों को ठीक करने के लिए वर्कर तेजी से काम कर रहे हैं। ईरान की मेहर न्यूज एजेंसी के कमेंट्स में अलीबादी ने लोगों से ऊर्जा के इस्तेमाल पर ध्यान देने को कहा। उन्होंने कहा कि यह इसलिए जरूरी है, ताकि हम बिना किसी बड़ी समस्या में फंसे इस हालात से निकल सकें।”
आईडीएफ ने ईरानी सैनिकों को निशाना बनाकर हमला किया है। आईडीएफ की ओर से जारी वीडियो में कहा गया कि हमलों के दौरान वायु सेना के एक लड़ाकू विमान ने ईरानी आतंकी शासन के कई सैनिकों की पहचान की, जो इजरायली विमानों पर हमला करने के इरादे से मिसाइलों से भरे एक लॉन्चर का संचालन कर रहे थे। लड़ाकू विमान ने उनकी घेराबंदी करते हुए लॉन्चर और सैनिकों पर हमला किया, जिससे वायु सेना के विमानों की ओर किए जा रहे हमलों को विफल कर दिया गया।
News Ghanti पर प्रकाशित सभी समाचार, लेख और जानकारियाँ केवल सामान्य सूचना एवं जन-जागरूकता के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम जानकारी की सटीकता सुनिश्चित करने का प्रयास करते हैं, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की कोई गारंटी नहीं देते। वेबसाइट पर प्रकाशित विचार लेखकों के व्यक्तिगत हैं। किसी भी जानकारी के उपयोग से होने वाली हानि के लिए News Ghanti उत्तरदायी नहीं होगा।