वानखेड़े में गरजा भारत! सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हराकर फाइनल में धमाकेदार एंट्री, देखिये मजेदार वीडियो
ईरानी ड्रोन कैरियर में आग लगाने का दावा
अमेरिकी सेना के ऑफिशियल एक्स हैंडल U.S. Central Command ने पोस्ट करके बताया किया, ‘अमेरिकी सेना ईरानी नेवी को पूरी तरह तबाह करने के अपने ऑपरेशन में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। आज द्वितीय विश्व युद्ध के एयरक्राफ्ट कैरियर के लगभग बराबर आकार के ईरानी ड्रोन कैरियर पर हमला किया और अब उसमें आग लगी हुई है।’
ईरान के 20 से ज्यादा जहाज डुबोने का दावा
इससे पहले बुधवार को अमेरिकी सेना ने दावा किया था कि उन्होंने ईरानी नेवी के 20 से ज्यादा जहाजों को समंदर की गहराई में डुबो दिया है। U.S. Central Command ने पोस्ट किया था कि अमेरिकी सेना ने ईरानी शासन के 20 से ज्यादा जहाजों को नष्ट कर दिया है या उन्हें समुद्र की गहराई में डुबोया है। CENTCOM ने इस लिस्ट में सोलेमानी श्रेणी के युद्धपोत को भी शामिल कर लिया है।
ईरान के सैन्य ठिकानों पर जारी रखेंगे हमले
अमेरिकी सेना का ये भी कहना है कि वे अभियानों के दौरान इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर के कमांड एंड कंट्रोल सेंटर, ईरानी एयर डिफेंस सिस्टम, मिसाइल, ड्रोन लॉन्च साइट और सैन्य हवाई अड्डों को नष्ट कर रहे हैं। वे ईरान की तरफ से पैदा होने वाले हर खतरे के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई करना जारी रखेंगे।
CG Ration: राशन कार्डधारियों को बड़ी राहत, फरवरी का चावल नहीं मिला? मार्च में मिलेगा दो महीने का राशन एक साथ
ईरान और अमेरिका-इजरायल में जंग जारी
गौरतलब है कि अमेरिका-इजरायल के गठबंधन और ईरान के बीच मध्य-पूर्व में जंग जारी है। अमेरिका-इजरायल मिलकर ईरान पर हमले कर रहे हैं। वहीं, ईरान, इजरायल समेत खाड़ी के तमाम देशों में अमेरिकी बेस को निशाना बना रहा है। साथ ही, होटल, मॉल्स, एयरपोर्ट और ऑयल रिफाइनरी को भी ईरान की तरफ से टारगेट किया गया है।