Raipur Holi Liquor Sale: होली का त्योहार इस बार राजधानी रायपुर में शराब बाजार के लिए भी बेहद फायदेमंद साबित हुआ। आबकारी विभाग के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, होली के आसपास के चार दिनों में जिले में कुल 58 करोड़ 10 लाख रुपए की शराब की बिक्री दर्ज की गई। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार करीब 91 लाख रुपए की अतिरिक्त शराब खरीदी गई है। दरअसल, होली के दिन 4 मार्च को सरकारी आदेश के चलते शराब दुकानें बंद रहीं। इसके बावजूद त्योहार का असर अगले दिन तक देखने को मिला और 5 मार्च को भी शराब की अच्छी खपत हुई। उस दिन जिले में करीब 8 करोड़ 31 लाख रुपए की शराब बेची गई।


