Israel-Iran War: ईरान और इजरायल युद्ध में हालात तेजी से बिगड़ते दिख रहे हैं. शनिवार देर रात से ही ईरान और इजरायल एक दूसरे पर लगातार बड़े हमले कर रहे हैं. शनिवार की देर रात इसकी शुरुआत पहले इजरायल ने की जब उसने ईरान के कई शहरों और खासकर तेहरान में स्थित तेल के टैंकर्स को निशाना बनाया. इसके जवाब में ईरान ने भी इजरायल के हाइफा रिफाइनरी पर जमकर मिसाइलें दागी हैं.
ईरान और इजरायल के बीच हालात हर बीतते समय के साथ और खराब होते जा रहे हैं. आपको बता दें कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को ही इस बात की घोषणा कर दी थी कि ईरान पर आज की रात बड़ा हमला होने वाला है. उन्होंने ईरान को चेतावनी देते हुए कहा था कि वो उसकी हालत नरक से भी खराब कर देंगे. ट्रंप की इस चेतावनी पर ईरान ने भी जवाब दिया था. ईरान के रक्षा मंत्री ने अमेरिका को चेताते हुए कहा था कि अगर ईरान पर कोई बड़ा हमला हुआ तो तेहरान इसका करारा जवाब देगा.
इन हमलों को लेकर इजरायल के पीएम नेतन्याहू ने भी एक बयान जारी किया है. उन्होंने दावा किया है इजरायल के ताजा हमले में ईरान को बड़ा नुकसान पहुंचा है. उन्होंने कहा है कि हम ईरान में बड़ी जीत के करीब हैं. हमने अपने हमले में उनके परमाणु बुनियादी ढांचे, कमांड सेंटर और सैन्य अड्डों, हथियार कारखानों, मिसाइल डिपो और सैकड़ों बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्चरों को नष्ट कर दिया है.
News Ghanti पर प्रकाशित सभी समाचार, लेख और जानकारियाँ केवल सामान्य सूचना एवं जन-जागरूकता के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम जानकारी की सटीकता सुनिश्चित करने का प्रयास करते हैं, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की कोई गारंटी नहीं देते। वेबसाइट पर प्रकाशित विचार लेखकों के व्यक्तिगत हैं। किसी भी जानकारी के उपयोग से होने वाली हानि के लिए News Ghanti उत्तरदायी नहीं होगा।