Missing Children Case in CG: छत्तीसगढ़ में बच्चों के गायब होने के मामलों में बड़ा उछाल, ‘मिसिंग चिल्ड्रन’ रिपोर्ट में राज्य देश में 6वें स्थान पर
शकीरा के इंडिया टूर में जोड़ा गया एक और शो
शकीरा के कॉन्सर्ट को लेकर फैंस में टिकटों को लेकर होड़ मची हुई है। ऐसे में सिंगर ने मुंबई में महालक्ष्मी रेसकोर्स में 11 अप्रैल को अपना दूसरा शो जोड़ा है। उनका पहला शो मुंबई में ही 10 अप्रैल को है, जिसके बाद 15 अप्रैल को दिल्ली में शो होगा। जी हां, कोलंबियाई सिंगर अब 11 अप्रैल को भी मुंबई के महालक्ष्मी रेसकोर्स में एक एक्स्ट्रा शो करेंगी।
11 अप्रैल के शो के लिए टिकट बुकिंग
शकीरा के मुंबई वाले एक्स्ट्रा शो की जानकारी फैंस को तब मिली जब ज़ोमैटो के डिस्ट्रिक्ट ऐप पर एक और लिस्टिंग दिखाई दी। हालांकि, भले ही लिस्ट में नए शो को जोड़ दिया गया है, लेकिन अब तक 11 अप्रैल के कॉन्सर्ट के लिए टिकटों की बिक्री अभी तक शुरू नहीं हुई है और न ही अब तक आयोजकों ने बुकिंग शुरू होने की डेट का भी ऐलान नहीं किया है। ऑर्गनाइजर्स के अनुसार, टिकटों की इतनी मांग को देखते हुए एक और कॉन्सर्ट जोड़ने का फैसला लिया है।
5 एकड़ 62 डिसमिल में फैली अफीम की खेती पर चला बुलडोजर, 360 डिग्री कैमरे से रखी जा रही थी निगरानी
भारत में होंगे शकीरा के तीन शो
शकीरा के इंडिया टूर की बात करें तो अब भारत में पॉप स्टार के तीन शो होंगे। पहले दो कॉन्सर्ट मुंबई और तीसरा कॉन्सर्ट दिल्ली में होगा। 10-11 अप्रैल को मुंबई के महालक्ष्मी रेसकोर्स के बाद 15 अप्रैल को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में परफॉर्म करेंगी। मुंबई और दिल्ली में शकीरा के होने वाले कॉन्सर्ट के टिकट सबसे पहले 1 मार्च को डिस्ट्रिक्ट ऐप के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध कराए गए। मुंबई में होने वाले शो के टिकटों की कीमतों की बात करें तो जनरल एंट्री टिकट 6,000 से शुरू होते हैं और प्रीमियम पैकेज के टिकट की कीमतें 32,000 तक जाते हैं।