Today’s weather : देशभर में तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। आलम ये है दिन में अभी से उमस परेशान करने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले कुछ दिनों में उत्तर भारत के कई हिस्सों में तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। जबकि पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है।
- IMD के अनुसार, अगले दो दिनों में जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में तापमान सामान्य से 5 से 7 डिग्री सेल्सियस अधिक रह सकता है। वहीं उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों, गुजरात और मध्य प्रदेश में तापमान सामान्य से 4 से 6 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहने का अनुमान है।
- मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड, राजस्थान, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, असम, उत्तर प्रदेश समेत 14 राज्यों में हल्की से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
- IMD के अनुसार, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में 16 मार्च तक छिटपुट से लेकर व्यापक वर्षा और हिमपात की संभावना है। इस दौरान 10 से 12 मार्च के बीच जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में गरज-चमक, तेज हवाएं और ओलावृष्टि हो सकती है। साथ ही 10 और 11 मार्च को जम्मू-कश्मीर में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की भी संभावना जताई गई है।
- मौसम विभाग ने संकेत दिया है कि 14 मार्च से उत्तर-पश्चिम भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है, जिसके प्रभाव से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।
- पश्चिमी हिमालयन क्षेत्र में 16 मार्च तक कहीं-कहीं वर्षा/बर्फबारी की संभावना है, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश में 10-12 मार्च के दौरान कहीं-कहीं गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ ओलवृष्टि और जम्मू-कश्मीर में 10 और 11 मार्च को कहीं-कहीं भारी वर्षा की संभावना है।
दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली-एनसीआर में तापमान बढ़ने के साथ अब गर्मी परेशान करने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों तक राजधानी में हल्के बादल छाए रहेंगे। तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। सुबह के समय 5 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में हवा चलेगी। जबकि रात में इसकी स्पीड बढ़कर 10 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है।
| शहर | अधिकतम तापमान (11 मार्च) | न्यूनतम तापमान (11 मार्च) |
| दिल्ली | 36°C | 19°C |
| मुंबई | 31°C | 25°C |
| चेन्नई | 30°C | 23°C |
| कोलकाता | 32°C | 24°C |
| लखनऊ | 35°C | 20°C |
| रांची | 31°C | 19°C |
| पटना | 33°C | 23°C |
| भोपाल | 36°C | 21°C |
| जयपुर | 36°C | 20°C |
| शिमला | 24°C | 13°C |
| नैनीताल | 26°C | 16°C |
Durg Opium Farming : अफीम किसान ताम्रकार परिवार पर सख्त कार्रवाई, प्रशासन ने दुकान पर चलाया बुलडोजर
राजस्थान में आज कैसा रहेगा मौसम?
IMD के अनुसार, राजस्थान के कई जिलों में तापमान 38 से 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। 14 मार्च को पश्चिमी राजस्थान में हल्की बारिश की संभावना है। 14 और 15 मार्च को पूर्वी राजस्थान के कुछ इलाकों में छिटपुट बारिश हो सकती है।


