IPL 2026: जयपुर के SMS स्टेडियम में मैच को लेकर बड़ा अपडेट, राजस्थान के क्रिकेट फैंस के लिए अहम खबर
फोनपे देती है ‘शेक एंड पे’ का ऑप्शन
अगर आप ऑनलाइन लेनदेन के लिए फोनपे ऐप यूज करते हैं तो इसमें ‘शेक एंड पे’ का ऑप्शन मिलता है. यह फीचर एक्टिवेट करने के बाद आपको ऐप ओपन कर QR कोड स्कैनर ढूंढने की जरूरत नहीं रहती. दरअसल, आजकल पेमेंट ऐप्स में बहुत ऑप्शन मिलने लगे हैं, ऐसे में QR कोड स्कैनर को ढूंढ पाना कई बार मुश्किल हो जाता है. इसमें समय लगता है और आपको पेमेंट करने में भी देर हो सकती है. इस मुश्किल से बचाने के लिए फोनपे ‘शेक एंड पे’ का ऑप्शन देती है.
कैसे काम करता है यह फीचर?
इस फीचर को इनेबल करने के बाद आप जैसे ही फोनपे ऐप को ओपन कर फोन को शेक करेंगे, यह स्कैनर को ओपन कर देगा. आपको मैनुअली ऐप में स्कैनर ढूंढने की जरूरत नहीं रहेगी. सिर्फ फोन हिलाते ही स्कैनर ओपन होकर आपके सामने आ जाएगा.
राजस्थान विधानसभा में बड़ा बदलाव संभव: 49 साल बाद बढ़ सकती है विधायकों की संख्या, बदल सकता है सियासी गणित
फीचर को इनेबल कैसे करें?
‘शेक एंड पे’ फीचर को इनेबल करने के लिए फोनपे ओपन करें और प्रोफाइल आइकन पर टैप करें. इसके बीच नीचे स्क्रॉल कर शेक एंड स्कैन के ऑप्शन पर जाएं और इसे ऑन कर दें. ऑन करते ही यह फीचर इनेबल हो जाएगा और आप इसे यूज कर पाएंगे. ध्यान रहे कि यह फीचर तभी काम करेगा, जब आपके फोन में फोनपे ऐप ओपन होगी. ऐप को ओपन किए बिना यह फीचर यूज नहीं किया जा सकता.