Weather Update: देश के कई हिस्सों में बढ़ते तापमान के बीच मौसम का मिजाज अचानक बदल गया है। मौसम विभाग ने 15 से 19 मार्च के बीच दिल्ली, उत्तर प्रदेश समेत ज्यादातर राज्यों में तेज आंधी, गरज-चमक और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कई जगहों पर 50 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जबकि कुछ इलाकों में आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है। वहीं, दूसरी ओर कुछ राज्यों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना के साथ हीटवेव का खतरा भी बना हुआ है।
पश्चिमी भारत में 18 और 19 मार्च को गुजरात क्षेत्र में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
कुछ राज्यों में हीटवेव का खतरा
जहां एक ओर कई राज्यों में बारिश का अलर्ट है, वहीं कुछ जगहों पर गर्मी का असर भी बढ़ सकता है। विदर्भ, झारखंड और ओडिशा में उष्ण लहर चलने की संभावना है। कोंकण, गोवा और केरल में गर्म और आर्द्र मौसम बना रह सकता है।
News Ghanti पर प्रकाशित सभी समाचार, लेख और जानकारियाँ केवल सामान्य सूचना एवं जन-जागरूकता के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम जानकारी की सटीकता सुनिश्चित करने का प्रयास करते हैं, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की कोई गारंटी नहीं देते। वेबसाइट पर प्रकाशित विचार लेखकों के व्यक्तिगत हैं। किसी भी जानकारी के उपयोग से होने वाली हानि के लिए News Ghanti उत्तरदायी नहीं होगा।