ODI World Cup 2027: 24 साल बाद लौटेगा Super 6 फॉर्मेट, फिर दिखेगा पुराना रोमांच
ईरान की सरकारी प्रेस टीवी ने जारी किया वीडियो
ईरान की सरकारी प्रसारक संस्था प्रेस टीवी ने शाहेद ड्रोन और अमेरिकी फाइटर जेट एफ-15 के बीच हुई आसमानी फाइट का एक वीडियो जारी किया है, जिसमें अमेरिकी वायुसेना का F-15 फाइटर जेट इराक के आसमान में ईरान के शाहेद ड्रोन को मार गिराने में नाकाम होता दिखाई दे रहा है। घटना के बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और ईरान-अमेरिका संघर्ष के बीच दोनों पक्षों की सैन्य क्षमताओं पर नई बहस छेड़ रहा है।
शाहेद ड्रोन ने एफ-15 को खूब छकाया
वीडियो में देखा जा सकता है कि अमेरिकी F-15 जेट तेज गति से उड़ान भरते हुए शाहेद ड्रोन का पीछा कर रहा है, लेकिन ड्रोन को सफलतापूर्वक इंटरसेप्ट करने या नष्ट करने में असफल रहता है। शाहेद ड्रोन कम ऊंचाई पर उड़ता हुआ आगे बढ़ जाता है और बाद में अपने टारगेट पर जाकर हिट कर देता है। ईरानी मीडिया के अनुसार यह घटना इराक के उत्तरी क्षेत्र खासकर एरबिल के आसपास हुई, जहां ड्रोन ने एक ब्रिटिश कंपनी से जुड़ी तेल सुविधा को निशाना बनाने की कोशिश की। इसके बाद घटनास्थल से काला धुआं उठता देखा गया।
Ram Avtar Jaggi murder case: राम अवतार जग्गी केस में अमित जोगी को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से बड़ा झटका, 3 सप्ताह में करना होगा सरेंडर
क्या है ईरान का शाहेद-136 ड्रोन
शाहेद-136 ड्रोन ईरान द्वारा विकसित सस्ता और प्रभावी हमलावर ड्रोन है, जिसकी कीमत लगभग 20,000 डॉलर बताई जाती है। वहीं अमेरिका का F-15 फाइटर जेट की कीमत करीब 1 करोड़ डॉलर से अधिक है। ईरानी पक्ष इस घटना को अमेरिकी वायुसेना की सीमित प्रभावशीलता का प्रमाण बता रहा है। वे दावा करते हैं कि आधुनिक युद्ध में महंगे फाइटर जेट्स सस्ते ड्रोनों के सामने अक्सर संघर्ष कर रहे हैं, क्योंकि शाहेद जैसे ड्रोनों की गति कम होती है, लेकिन वे कम ऊंचाई पर उड़कर रडार से बच सकते हैं और बड़े पैमाने पर हमले के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं। यह घटना ईरान से अमेरिका और इजरायल के तनावपूर्ण युद्ध के बीच हुई है। हाल के हफ्तों में ईरान ने कई बार दावा किया है कि उसकी वायु रक्षा प्रणालियों ने अमेरिकी और इजरायली ड्रोनों तथा जेट्स को निशाना बनाया है।